यह फोटोग्राफ आरके दत्ता ने अपने कैमरे से पिछले महीने खींची थी। तब डल लेक पर हाउस बोट थे और सैलानी भी।
चंडीगढ़. हम लोग पिछले महीने पूरे परिवार के साथ श्रीनगर घूमने गए थे। सुबह का वक्त था रिमझिम बारिश हो रही थी। सुहाना मौसम था। शिकारे सैलानियों को लेक की सैर करवाने को तैयार हो रहे थे। पीछे हाउस बोट थीं। नजारा बहुत ही
खूबसूरत था। मेरे पास एक साधारण सा कैमरा था मैंने लेक के कुछ पिक्चर खींचे। अब बाढ़ के बाद टीवी चैनलों पर जहां लेक थी वह जगह दिखाई जाती है तो दुख होता है जन्नत जैसी खूबसूरत लेक तालाब में बदल गई। यह कहना चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन सुपरिंटेंडेंट आरके दत्ता का। दत्ता पिछले महीने अपने पूरे परिवार के साथ एक सप्ताह के लिए श्रीनगर की घूमने गए थे। दत्ता के बेटे निखिल दत्ता कहते हैं कि हमारी हाउस बोट में स्टे करने की इच्छा थी, जो इस बार संभव नहीं हो सकी थी। सोचा था अगली दफा जाएंगे तो एक दिन ही सही यहां पर स्टे करेंगे। श्रीनगर में बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया।
अग्रसेन सेवा संगठन ने दिया राहत चेक
महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन मनीमाजरा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 31 हजार रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष दिए हैं। संगठन के चेयरमैन सतवीर गर्ग, सुभाष जैन, नेम चंद गुप्ता, अंकुश अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल नरेश सिंगला, दीप चंद गोयल, रजिंदर गुप्ता आदि ने इस राहत राशि का चेक शुक्रवार को शहर के डीसी मोहम्मद शाईन को सौंपा है
चावलों से भरा ट्रक भेजा
बाढ़ पीड़ितों के लिए सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में भाजपा समर्थित व्यापारियों ने चावलों से भरा ट्रक
जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया। इसकी शुरुआत भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने की। उन्होंने ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। टंडन ने बताया कि पीड़ितों की मदद करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा दुख की घड़ी में
जम्मू-
कश्मीर के लोगों के साथ है। उन्होंने बताया कि 4-5 दिन लगातार राहत सामग्री से भरे हुए ट्रक पीड़ितों को भेजे जाएंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि जो लोग सहायता सामग्री देना चाहते हैं तो वह पार्टी आॅफिस सेक्टर-33 में दे सकते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, अन्य तस्वीरें..