पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली. मैं तो पिछले 14 सालों से सऊदी अरब में काम कर रहा था लेकिन दोस्त ने कहा कि दूसरी कंट्री चलो। पूछा कैसे तो उसने बताया कि मोहाली फेज-7 की स्टीवर्ट कंपनी में अपने दोस्त अमित कुमार के कहने पर कनाडा के लिए अप्लाई किया था। मैं तो 120 दिनों की छुट्टी आया था और मेरा वीजा 10 जनवरी तक का था सऊदी का, लेकिन कंपनी वालों ने कनाडा भेजने के नाम पर 35 हजार रुपए की ठगी कर ली। वो तो दूर की बात मेरी सऊदी अरब में वह कंपनी भी छुड़वा दी जिसमें वह पिछले 14 सालों से काम कर रहा था। अब अपना हक वापस पाने के लिए बार बार कंपनी के चक्कर काट रहे हैं तो कंपनी हाथ पल्ला नहीं पकड़ा रही। परेशान होकर एसएसपी मोहाली इंद्रमोहन सिंह को शिकायत दी है। जिसको इंक्वायरी के लिए एसएसपी ने आॢथक अपराध शाखा को मार्क कर दिया है। यह बातें रोहतक से आए प्रेम सिंह ने एसएसपी ऑफिस कार्यालय में बताई। जिनके साथ कंपनी द्वारा ठगी के शिकार सोनीपत के अमित कुमार व महिला शिव कुमारी अपने कुछ माह के बच्चे के साथ पहुंचे हुए थे।
10 जनवरी को वापसी थी : प्रेम सिंह ने बताया कि वह तो सऊदी में नौकरी करता था और अभी 120 दिनों की छुट्टी पर आया हुआ था। उसकी 10 जनवरी को वापसी थी। लेकिन कनाडा जाने के चक्कर में स्टीवर्ट कंपनी ने उसकी नौकरी छीन ली अब जब वह कंपनी से पैसे लेने के बार बार चक्कर लगा रहा है तो कंपनी में बैठी मोनिका व अमनदीप कौर नाम की लड़कियां उनको वापिस भेज देती है। यहीं नहीं शुक्रवार सुबह 3 बजे उठकर मोहाली के लिए अपने साथी अमित व शिव कुमारी के साथ कंपनी आए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अमित और शिव कुमारी से भी कनाडा के नाम पर पैसे ठगे हुए हैं।
कंपनी में बैठी लड़कियां कहती थी और केस दो : अमित व शिव कुमारी ने बताया कि कंपनी में बैठी अमनदीप व मोनिका उनसे कहती थी कि ओर केस लाकर दो। इस कारण उन्होंने करीब 20 लोगों को उनसे मिलाया। जिन सब के पैसे कंपनी खा गई और उनको विदेश भी नहीं भेजा। यदि कंपनी पैसे वापिस नहीं करती तो वह सब इकट्ठे होकर कंपनी का घेराव करेंगे।
अमित है एजेंट, सब के पैसे इसी ने ठगे हैं
वहीं कंपनी मालिक दिनेश गुप्ता व मैनेजर मोनिका का कहना है कि उन लोगों ने कोई 35 हजार रुपए नहीं लिए। मात्र 95 सौ रुपए फीस ली है। एंग्रीमेंट की कापियां उनके पास है। अमित खुद एजेंट का काम करता है और जितने लोगों के बारे में कह रहा है उनसे खुद 35 हजार रुपए खाकर कंपनी को बदनाम करने की साजिश रच रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.