पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेंस डबल्स के फाइनल में पहुंचे सनम, गोल्ड से बस एक कदम दूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमदेव बर्मन के साथ सनम। (फाइल फोटो)
चंडीगढ़। कोरिया में चल रहे 17वें एशियन गेम्स से रविवार को चंडीगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी आई। चंडीगढ़ के टेनिस प्लेयर सनम के सिंह ने मेंस डबल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए साकेत मिनेनी के साथ फाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम सिल्वर मेडल तो पक्का कर ही लिया। अगर सनम डबल्स फाइनल जीत जाते हैं तो यह लगातार उनका दूसरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडल होगा।
चार साल पहले ग्वांगझ (चीन) में हुए एशियन गेम्स में भी सनम ने सोमदेव बर्मन के साथ मिलकर डबल्स में गोल्ड जीता था। रविवार को डबल्स सेमीफाइनल में सनम और साकेत की भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड की टॉप सीड जोड़ी संचई रतिववताना और सोंचेत रतिववताना को कड़े मुकाबले में 4-6, 6-3, 10-6 से शिकस्त दी।
डेविस कप टीम के सदस्य रहे हैं सनम
चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम, सेक्टर-10 से टेनिस के गुर सीखने वाले सनम भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य रहे हैं। एशियन गेम्स में चंडीगढ़ के अभिनव बिंद्रा ने 2 कांस्य पदक जीते हैं और उनके बाद अब सबकी निगाहें सोमवार को होने वाले सनम सिंह के फाइनल पर टिक गई हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए ऐसी ही अन्य खबर...