पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिल्ली की लहर में उड़े कलिंगा, 5-0 से जीता दिल्ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. दिल्ली वेवराइडर्स ने हॉकी इंडिया लीग सीजन 2 में कलिंगा लांसर्स को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली के 3 मैचों से अब 11 अंक हो गए है और वह लीग में टॉप पोजिशन पर पहुंच गई।

दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम के स्टार फॉरवर्ड रुपिंदरपाल सिंह ने 2 गोल दागे। हाफ टाइम तक दिल्ली की टीम 3 गोल की निर्णायक बढ़त बना चुकी थी। रुपिंदरपाल के अलावा लॉयड, मैथ और दानिश ने 1-1 गोल किया। कलिंगा की टीम पूरे मैच में बिखरी नजर आई और आसानी से दिल्ली के सामने घुटने टेक दिए। टीम की दो मैचों में यह लगातार दूसरी हार है। शनिवार को दिल्ली का मुकाबला जेपी पंजाब से दिल्ली में होगा। लीग के पहले उद्घाटन मैच में दिल्ली ने पंजाब को हराया था और इस मैच में पंजाब की टीम हार का बदला लेना चाहेगी।

युवी और जॉन अब्राहम पहुंचे हौंसला बढ़ाने: मैच के दौरान दिल्ली टीम के सह मालिक और बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह नजर आए।