चंडीगढ़\\सिरसा. पंजाब के समान वेतनमान का सपना देख रहे कर्मचारियों व अधिकारियों को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जोर का झटका दिया। उन्होंने नसीहत दी कि कर्मचारियों-अधिकारियों को समझना चाहिए कि सरकार की ओर से वेतन के रूप में जो उन्हें मिल रहा है, वह काफी है।
भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में कहा था कि उनकी बीजेपी की सरकार आने पर कर्मचारियों को पंजाब के बराबर वेतन दिया जाएगा। लेकिन अब सरकार आते ही इस घोषणा पत्र पर यू टर्न लेते हुए सीएम ने सिरसा में जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में साफ कर दिया कि वेतन बढ़ाने का अभी सरकार का कोई इरादा नहीं है। सीएम बनने के बाद पहली बार पहुंचे सिरसा में मनोहर ने जनता को अपनी जिंदगी से जुडी कहानियां सुनाई।
पिछली सरकार में जो हुआ उसे भूल आगे फोकस करें
खट्टर ने कहा कि सरकार बनना लोकतंत्र में एक निरंतर प्रक्रिया है। पिछली सरकारों में अब तक जो हुआ है, उसे छोड़कर हमें आगे क्या करना है, इस पर फोकस करना होगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में ही कर्मचारियों काे पंजाब के सरकार वेतनमान देने का निर्णय कैबिनेट में किया गया था। भाजपा सरकार ने पिछली सरकार के निर्णयों के रिव्यू की बात कहते हुए उस वक्त के ज्यादातर निर्णय रोक लिए हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, जनता दरबार में बिना शिकायतें सुने ही चलते बनें मुख्यमंत्री...