पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सनाउल्लाह की किडनी फेल, पाक अफसरों ने की पुलिस से बहस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। पाकिस्तानी कैदी सनाउल्‍लाह का शव पाकिस्‍तान को सौंप दिया गया है। सनाउल्‍लाह की चंडीगढ़ के पीजीआई में मौत हो गई है। वह जम्मू जेल में एक कैदी के हमले के बाद बुरी तरह घायल हो गया था। वहीं, पाकिस्तान की कोटलखपत जेल में फरवरी महीने में मारे गए भारतीय कैदी चमेल सिंह की पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें यह नहीं बताया गया है कि चमेल सिंह की मौत कैसे हुई थी। चमेल सिंह के कई अंग पाकिस्‍तान में निकाल लिए गए थे। जबकि पिछले दिनों लाहौर के जिन्‍ना अस्‍पताल में दम तोड़ने वाले भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की भी रिपोर्ट पाकिस्‍तान ने सौंपी है। इसमें कहा गया है कि सरबजीत की मौत सिर में लगी चोट के चलते हुई थी। (बसपा सांसद बोले, वंदेमातरम के खिलाफ इसलिए किया बहिष्कार)

सनाउल्‍लाह की मौत गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे हुई। उसकी किडनी सहित अन्य अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। डीप कोमा में चले गए सनाउल्लाह को पहले दिन से ही वेंटीलेटर पर रखा गया था। सनाउल्लाह किडनी फैलियर के साथ हाइपोथर्मिया का भी शिकार हो गया था। (आपबीती: पहले पाकिस्‍तानी कैदियों को पिटवाया, फिर उन्‍हें मुझे पीटने के लिए दे दी अपनी छड़ी)

सनाउल्‍लाह के शव का पोस्‍टमॉर्टम चंडीगढ़ के ही पीजीआई अस्‍पताल में एक मेडिकल बोर्ड ने किया। वहीं, पाकिस्‍तान में सनाउल्लाह की मय्यत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

पाकिस्‍तानी कैदी के परिजन कुछ दिनों से चंडीगढ़ में ही हैं। उन्‍हें सनाउल्‍लाह की मौत की जानकारी दे दी गई है। पांच दिन से सनाउल्‍लाह के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दी जा रही मेडिसन को भी बढ़ाकर मैक्सिमम लेवल पर कर दिया गया था। पीजीआई की ओर से जारी बुलेटिन में कल कहा गया था कि सनाउल्लाह की हालत पिछले 6 दिनों में सबसे खराब हालत में पहुंच चुकी है। सनाउल्लाह पर 3 मई को जम्मू जेल में हुई मारपीट के बाद पीजीआई शिफ्ट किया गया था।

पाकिस्‍तान ने साफ शब्‍दों में भारत पर आरोप लगाया है कि सनाउल्‍लाह को जानबूझ कर मारा गया है। पाकिस्‍तान ने सनाउल्‍लाह के शव की मांग की है। पाक ने कहा कि सनाउल्‍लाह की मौत की इंटरनेशनल जांच एजेंसी से जांच कराई जाए। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अजाज अहमद ने कहा कि जिस बर्बरता से जेल में सनाउल्‍लाह को हमला कर के मारा गया है, वह बहुत दुखदायी है और पाकिस्‍तान की सरकार के लिए चिंता का विषय भी है। उन्‍होंने कहा कि हम भारत सरकार को अपनी चिंता से रूबरू करा चुके हैं। हम भारत सरकार से निष्‍पक्ष जांच की मांग करते हैं ताकि न्‍याय मिल सके।

सनाउल्‍लाह की मौत के बाद जम्‍मू व कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री ने सनाउल्‍लाह के परिवार से माफी मांगी है। मुख्‍यमंत्री ने परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि मैं सनाउल्‍लाह के परिवार से उसकी मौत के लिए माफी मांगना चाहता हूं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री सुशील शिंदे ने कहा है कि सनाउल्लाह का शव पाकिस्तान को सौंप दिया जाएगा। गृहमंत्री ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ एक्स्टर्नल अफेयर्स पाकिस्तानी अथॉरिटीज के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि सभी औपचारिकताएं पूरी कर सनाउल्लाह के शव को उसके देश वापस भेजा जा सके।

संबंधित खबरें

पाक में सनाउल्‍लाह की मौत की अफवाह, सड़कों पर उतरे परिजन

कहीं ऐसी तो नहीं है सरबजीत की रहस्यमय कहानी

जूठे बर्तन उठाती है सरबजीत की पत्नी, सरकार ने पकड़ाया झुनझुना!

पूर्व फौजी ने ईंटों से कुचला पाकिस्‍तानी कैदी का सिर, पाकिस्‍तान ने दिखाए तेवर

9 मई की प्रमुख खबरें

कभी इस सुंदरी को था खुद पर नाज, कुकिंग ऑयल इंजेक्शन ने बदली जिंदगी

पाकिस्‍तान ने मांगी सनाउल्‍लाह की लाश

बसपा सांसद बोले- वंदेमातरम इस्लाम के खिलाफ, इसलिए संसद में किया बहिष्कार

शादीशुदा होती हैं पॉर्न एक्‍ट्रेस, एक सीन में कमाती हैं 1000 डॉलर

आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, बिस्‍तर से ही भाषण देंगे इमरान खान

बांग्‍लादेश में जारी है मौत का तांडव, अब आग लगने से 8 जिंदा जले

सोनम की असल जिंदगी से मिलती है 'गिप्‍पी' की कहानी, बड़ी मुश्किल से मिली रिया

कुछ ही देर में युद्ध जीत जाएगा चीन, अमेरि‍का को आया पसीना

कर्नाटक: कांग्रेस की जीत के पांच किरदार

मोबाइल की तरह सेव रहेगी मेमरी, दिमाग खराब होने पर भी चिप से बची रहेगी याददाश्‍त

जानिए, सलमान का सोशल वर्क

बहुत बड़ा है खेल इसलिए नेताओं की पहली पसंद है रेल!

फराह के सेक्स वीडियो ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड

गे सेक्‍स पर विवादों के बीच पहली बार बना समलैंगि‍कों के लि‍ए कंडोम

मौत का आलिंगन: बांहों में एक-दूसरे को जकड़े ही दफन हो गया एक जोड़ा

नोकिया आशा 501 लॉन्च, 48 दिन चलेगी बैटरी और कीमत भी सिर्फ 5300 रुपए

एर्टिगा और इनोवा को टक्‍कर देगी शेवरले की एन्‍जॉय!