(सात अरब सत्कर्मों की महायोजना कार्यक्रम में बच्चों ने किरण खेर का ऑटोग्राफ लिया)
चंडीगढ़. राजयोग भवन सेक्टर-33 में ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से सात अरब सत्कर्मों की महायोजना कार्यक्रम हुआ। इसमें पंजाब एवं हरियाणा के जस्टिस अरुण पल्ली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे, जबकि एमपी किरण खेर विशेष अतिथि थीं। इस कार्यक्रम में न्यूयार्क से आए राजयोगी ब्रह्म कुमार राम प्रकाश ने लोगों को संबोधित किया। जैसे ही किरण खेर सत्संग में पहुंची तो ऑटोग्राफ लेने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
वे सात अरब सत्कर्मों की महायोजना प्रोजेक्ट के मुख्य संचालक हैं। इन्होंने 11 सितंबर 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर अमेरिका में हुए आतंकवादी घटना में कई लोगों को वहां से सुरक्षित बचाया था। उस समय वे 64वीं मंजिल पर थे। सेंटर गिरने के पांच मिनट पहले ही वे भाई बहनों को निकाल लाए थे।
ब्रह्मकुमार प्रकाश ने कहा कि सात अरब सत्कर्मों की महायोजना प्रोजेक्ट द्वारा संपूर्ण विश्व में सत्कर्मों की लहर फैलाकर लोगों में प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना जागृत करना है, जिससे उनका जीवन सुख, शांति, आनंद और पवित्रता जैसे गुणों से परिपूर्ण हो सके। यह प्रोजेक्ट भारत सहित पूरे विश्व के कई देशों में एक वर्ष तक चलाया जा रहा है।
जबकि स्थानीय सांसद किरण खेर विशेष अतिथि थीं। राम प्रकाश ने कहा कि हमारे द्वारा किए गए छोटे-छोटे सत्कर्म ही हमारे जीवन में खुशियों के स्रोत होते हैं। स्थूल धन, कपड़े, और वस्तुओं की जरूरतमंद लोगों को देना ही वास्तविक सत्कर्म नहीं हैं। परंतु स्वयं को इस शरीर द्वारा कर्म करने वाली चैतन्य शक्ति आत्मा समझकर कर्म करने से हमारे साधारण कर्म भी मानवता के लिए कल्याणकारी और प्रेरक बन जाते हैं।
इस प्रकार आप स अनोखे महाअभियान की नीतियों, कार्यक्रमों तथा क्रियान्वयन में सहभागी बनकर दुख से कराह रही मानवता के बोझ को कम करने में अपना योगदान दे सकते हैं। चंडीगढ़ सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्मकुमारी अचल बहन ने कहा कि मानवीय नैतिक एवं चारित्रिक मूल्यों में हो रही गिरावट के कारण ही समाज में भ्रष्टाचार, अत्याचार और हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं जिसका एकमात्र समाधान राजयोग मेडिटेशन है।
राजयोग आत्मा का और परमात्मा के बीच संबंध जोड़ने का माध्यम है। इसके लिए हमें आत्म जागृति के साथ परमात्मा का सत्य पहचान और उनके गुणों की समझ जरूरी है। कार्यक्रम के शुभारंभ में ब्रह्माकुमार और बहनों ने अतिथियों का स्वागत किया।
आगे की स्लाइड्स में देखें कार्यक्रम की तस्वीरें
फोटो रविंदर भाटिया