पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समराय छिंज कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा के विजय चौधरी बने चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(डूमछेड़ी अखाड़े के विजय चौधरी ने महज 9 मिनट में अच्छरा हल्ला को मात दे दी)
चंडीगढ़. साईं की छिंज रविवार को फगवाड़ा रोड के गांव समराए में थी। छिंज दौरान पटके की एक ही कुश्ती अच्छरा हल्ला और विजय चौधरी में करवाई गई। इसके अलावा 10 स्पेशल कुश्तियां हुईं। फाइनल पटका डूमछेड़ी अखाड़े के विजय चौधरी ने जीता। उन्हें कप के अलावा सोने की मुंदरी मिली।
खराब फॉर्म से जूझ रहे अच्छरा हल्ला के लिए समराए छिंज भी कुछ खास नहीं रही। पहले मिनटों में अच्छरा ने विजय चौधरी को जरूर पांव के नीचे लिया। लेकिन वह ज्यादा समय तक अपनी लीड बरकरार नहीं रख पाए। सातवें मिनट में वह किसी तरह बचे। लेकिन विजय ने ज्यादा समय न लेते हुए नौवें मिनट में ही अच्छरा को सिर के भार ले आए। उन्होंने अच्छरा का बचने का मौका दिया, लेकिन वह उसे भुना नहीं पाए।
आगे की स्लाइड में पढ़ें बिल्ला अमृतसर को करतार ने दी पटखनी