पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latika Sharma, BJP Candidate From Kalka Made

कालका से भाजपा ने लतिका शर्मा को बनाया उम्मीदवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला. विधानसभा चुनाव के लिए कालका सीट से भाजपा ने लतिका शर्मा के नाम की मुहर लगाई है। लतिका शर्मा पेशे से एडवोकेट हैं और दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। वह नारायणगढ़ की रहने वाली हैं। लतिका शर्मा भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। शर्मा को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का करीबी माना जा रहा है। टिकट मिलने पर लतिका शर्मा ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे वर्करों को एकजुट कर पार्टी को यह सीट जिताने का प्रयास करेंगी। वे जल्द ही प्रचार प्रसार शुरू कर देंगी। अब कालका विधानसभा क्षेत्र में लतिका का टक्कर इनेलो के विधायक प्रदीप चौधरी से होगी।
वहीं, भाजपा की टिकट की दावेदारी वीरेंद्र भाऊ द्वारा भी की गई थी। इसके अलावा पूर्व भारतीय गेंदबाज चेतन शर्मा ने कालका विधानसभा सीट के लिए दावेदारी पेश की थी। जानकारी के मुताबिक कालका विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण वोट ज्यादा होने की वजह से भाजपा द्वारा शर्मा को मैदान में उतारा गया है। वहीं, अब लोगों की नजर कांग्रेस पर है। कंाग्रेस की ओर से अभी तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की गई है। हालांकि हाल ही में हुए मीटिंग में कांग्रेस की स्क्रििनंग कमेटी द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन उम्मीदवार का नाम पार्टी हाईकमान के पास भेज दिया गया है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस एक से दो दिनों के भीतर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है।