पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़।नगर निगम शहर को कैटल फ्री करने के लिए जल्द ही सभी 9 गांव और मनीमाजरा से पशुओं को बाहर निकालेगा। इसके लिए निगम किसी पशुपालक को व्यक्तिगत तौर पर नोटिस नहीं देगा। निगम पब्लिक नोटिस जारी कर चुका है। अभियान की शुरुआत गांव कजहेड़ी से होगी। इसके लिए पुलिस फोर्स का बंदोबस्त किया जा रहा है।
निगम कमिश्नर वीपी सिंह ने कैटल कैचिंग इंचार्ज डॉक्टर एमएस कंबोज को निर्देश दे दिए हैं कि निगम में शामिल गांवों और मनीमाजरा में कोई भी पशु नहीं रहना चाहिए। बाड़ों में बंधे मवेशियों को खोलकर लाया जाएगा। यदि कोई विरोध करेगा तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत होगी।
पुलिस चलेगी साथ: अभी तक पुलिस फोर्स शहर से अतिक्रमण हटाने वाले इंफोर्समेंट दस्ते की कार्रवाई के साथ चलती थी, अब नगर निगम के कैटल कैचिंग दस्ते के साथ भी चलेगी। फोर्स के बंदोबस्त के लिए निगम कमिश्नर की ओर से आईजीपी को पत्र लिखा गया है। कैटल कैचिंग इंचार्ज डॉक्टर एमएस कंबोज का कहना है कि पुलिस की व्यवस्था होते ही गांवों से पशुओं को निकालने की ड्राइव शुरू होगी। ऐसे निगम कमिश्नर की ओर से निर्देश दिए गए।
दो गौशाला और कैटल पॉन्ड के मवेशी भेजे जाएंगे बरसाना: मलोया, सेक्टर 45 की गौशाला और कैटल पॉन्ड से एक हजार मवेशी बरसाना भेजे जाएंगे। इनके भेजने के लिए माल गाड़ी की व्यवस्था की जा रही है। इन्हें भेजने के बाद बड़े स्तर पर कैटल कैचिंग ड्राइव शुरू होंगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.