पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीमार पिता को लावारिस बता अस्पताल में छोड़ा

बीमार पिता को लावारिस बता अस्पताल में छोड़ा, हो गई मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली। जगतपुरा काॅलोनी में रहने वाले 63 साल के मौना सिंह को पांच दिन पहले बीमारी की हालत में उसकी पत्नी व बेटा जीएमएसएच-16 में भर्ती करवा गए थे। जब फाॅर्म भरा तो उस पर दोनों मां और बेटा ने लिख कि दिया कि यह शख्स लावारिस है और उनके घर के पास गिरा हुआ था। इंसानियत के नाते वह उसको अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए ले आए। अस्पताल प्रशासन ने भी महिला की बात मानते हुए मौना सिंह को एडमिट कर लिया और इलाज शुरू कर दिया।
6 दिन में मां और बेटा बीच में कई बार मौना से मिलने भी आए। इस दौरान भी उन्होंने यही बताया कि वे लावारिस को भर्ती कराकर गए थे और इंसानियत के नाते उसका हालचाल जानने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने किसी को बताया भी नहीं कि मौना उनके घर का ही मेंबर है। माैना शराब का आदी था और उसको शूगर भी थी। इस कारण उसकी हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही थी। रविवार आधी रात मौना की अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस चौकी ने फेज-11 पुलिस थाना को इस डेडबॉडी के बारे में सूचना दी। फिर फेज-11 से पुलिस मुलाजिम जीएमएसएच-16 गया और वहां पर जब मौना की पत्नी व बेटे से बात हुई तो साफ हुआ कि मौना लावारिस नहीं, बल्कि गरीबी के कारण उसकी पत्नी व बेटा उसको अस्पताल में भर्ती करवा गए थे। फ्री इलाज चल रहा था और ठीक होते ही उन्हांेने मौना को वापस ले जाना था। बदकिस्मती से अस्पताल में इलाज के दौरान मौना की मौत हो गई। पूरी पूछताछ करने के बाद फिर पोस्टमार्टम कर पुलिस ने बॉडी घरवालों को हेंडओवर की।