चंडीगढ़। अभी तक चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में तेंदुआ दिखाई देने की खबरें आती रही हैं। लेकिन अब तेंदुआ चंडीगढ़ की हद में दाखिल हो चुका है। खुड्डा लाहौरा के करीब बॉटेनिकल गार्डन के आसपास लोगों ने बुधवार को तेंदुए को देखा है। इसके बाद से वहां के लोग डरे हुए हैं और सावधान भी हो गए हैं। फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने वीरवार को सर्च ऑपरेशन के बाद पटियाला की राव में पिंजरा लगा दिया है।
लोगों को अलर्ट जारी किया गया है कि पूरी सावधानी बरतें, अकेले जंगली इलाके में न जाएं और अगर दोबारा तेंदुआ दिखाई दे तो फौरन डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को खबर करें। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के दो कर्मचारियों ने भी इस तेंदुए को देखने की पुष्टि की है।
फॉरेस्ट एरिया की चौकीदारी का काम करने वाले इन इम्प्लॉइज ने कहा कि बुधवार रात को ही उन्होंने भी इस तेंदुए को देखा था। खुड्डा लाहौरा के रहने वाले भूपेंद्र ने बताया कि कुछ दिनों पहले तेंदुआ खुड्डा लाहौरा गांव में दिखाई दिया था। इसके बाद ये तेंदुआ ही अब कॉलोनी की तरफ आ गया है।
खुड्डा लाहौरा में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने किया सर्च
रात 10 बजे लगाया पिंजरा | वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने खुड्डा लाहौरा के साथ लगती पटियाला की राव के बीच में वीरवार रात पिंजरा लगा दिया है। तेंदुए को लालच देने के लिए पिंजरे में बकरे की टांग लटकाई गई है।
पंजों के निशान
चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन संतोष कुमार ने बताया कि तेंदुए के पंजों के निशान कई जगह देखे गए हैं। हालांकि बॉटेनिकल गार्डन में जो ताजा पग मार्क हैं वे यहां से बाहर की तरफ को जा रहे हैं। हो सकता है तेंदुआ यहां निकल गया हो। एहतियात के तौर पर पिंजरा लगा दिया गया है। टीम को चौकस रहने के लिए कहा गया है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें कुत्ता समझा, निकला तेंदुआ...