पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सबसे कम वजन वाला फोन 'जीपैड जी5' पहुंचा चंडीगढ़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. जियोनी ने ‘जीपैड जी 5’ स्मार्टफोन को बाजार उतारा है। यह अब तक का सबसे हल्का स्मार्टफोन है। इसमें ड्रैगनट्रेल ग्लास लगा है, जो गोरिल्ला ग्लास से भी स्ट्रॉन्ग है। ग्लास पर प्रेशर पड़ने पर यह हल्का बेंड होगा पर टूटेगा नहीं। प्रेशर हटने पर वापिस अपनी पोजिशन में आ जाएगा। इसे होटल गौर, सेक्टर 43 में वीरवार को एक्टर सिंपी सिंह ने लाॅन्च किया। उनके साथ यूटी इलेक्ट्रॉनिक्स के एमडी अनिल शर्मा भी थे। जियोनी के इस स्मार्टफोन को नॉर्थ में सिटी बेस्ड यूटी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोमोट कर रही है।
कंपनी के एमडी अनिल शर्मा ने फोन के फीचर्स पर बात की। कहते हैं "चाहे सॉफ्टवेयर की बात हो या फिर हार्डवेयर की, जीपैड जी5 में किसी चीज से काॅम्प्रोमाइज नहीं किया है। आमतौर पर सभी फोन 130 ग्राम से ज्यादा के होते हैं। पर यह फोन 104 ग्राम का है। स्पीड भी 1.5 गीगाहर्ट्स रखी है।
स्पेसिफिकेशन
- 5.5 इंच स्क्रीन व एचडी डिसप्ले।
- 1.5 गीगाहर्ट्स हेक्सा कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम है।
- एंड्रॉयड 4.4।
- टी-फ्लैश के साथ 8 मैगापिक्सल का कैमरा।
- स्टोरेज कैपेसिटी 8 जीबी।
- वजन 104 ग्राम।
- ब्लैक व व्हाइट शेड में अवेलेबल। इसकी मार्केट कीमत रु 14,999 है।
खासियत
- ड्रैगनट्रेल ग्लास लगा है। यह गोरिल्ला ग्लास से ज्यादा स्ट्रॉन्ग है। स्क्रैच व शॉकप्रूफ भी है।
- कैमरे के एप में लाइटनिंग के 6 ऑप्शन हैं।
- कंट्रोल ऑप्शन है। होम बटन को दबाकर शेक करने पर सभी एप/टास्क बंद हो जाते हैं।
- क्वालिटी की पैड बनाया गया है। स्लिंग स्टाइल में नंबर डायलिंग से लेकर कुछ भी टाइप कर सकते हैं।