- Hindi News
- Lighthouse Point Accident At Peak Hours, Activa Dropped
लाइट पॉइंट पर पीक आवर्स में एक्सीडेंट, एक्टिवा गिरा, ऑटो पलटा
चंडीगढ़. बुधवार सुबह सेक्टर 16-17 लाइट पॉइंट पर एक एक्टिवा स्कूटर और ऑटो की टक्कर हो गई। एक्टिवा चला रहीं महिला और उनके साथ बैठे दो बच्चे गिर गए। जबकि ऑटो पलट गया। महिला बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहीं थी। बच्चे तो बाल-बाल बच गए, महिला को थोड़ी चोट आई। एक्सीडेंट होता देखकर रुके लोगों ने उन्हें उठाया। ऑटो पलटने से सवारियां नीचे दब गईं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से ऑटो को उठाया गया और सवारियों का इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें एक्सीडेंट की तस्वीरें