पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्ची ने नारी निकेतन से भेजी शिकायत - चाचा करता था रेप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | रेप पीड़िता बच्ची की नारी निकेतन में हुई काउंसलिंग में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि बच्ची के साथ सिर्फ उसके प्रेमी ने ही नहीं, बल्कि तीन साल तक उसका चाचा ही उससे रेप करता रहा। लड़की ने चाची को भी बताया था। इसके बाद भी उसने चाचा को नहीं रोका। बच्ची ने बताया कि इसी लिए वह घर से भागी थी। पुलिस ने नारी निकेतन की काउंसलिंग टीम द्वारा लिए गए बयानों पर बच्ची के चाचा और चाची दोनों के खिलाफ बलात्कार और पोस्को एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।
30 जून को गांव मक्खन माजरा में रहने वाली 17 साल की बच्ची घर से गायब हो गई। जिसके बाद 10 जुलाई को उसके चाचा हीरा लाल ने पुलिस में उसकी किडनैपिंग का केस दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने तलाश की तो बच्ची को पुलिस ने यूपी से बरामद किया,उसके साथ एक लड़के सुखनंदन को भी पुलिस ने दबोचा। बच्ची का मेडिकल करवाया,तो पता चला कि उससे बलात्कार हुआ है और बच्ची ने भी बयान दिए कि घर से भागने के दौरान सुखनंदन ने उससे रेप किया है। जिस पर पुलिस ने सुखनंदन को दबोच कर उस पर बलात्कार का केस दर्ज कर लिया। हालांकि इसी दौरान बच्ची ने पुलिस को कहा कि वह अपने चाचा चाची के साथ नहीं रहना चाहती।