पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोकसभा के लिए कांग्रेस की टिकट चाहिए तो 10 हजार रुपए देने पड़ेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. लोकसभा के लिए कांग्रेस की टिकट चाहिए तो 10 हजार रुपए देने पड़ेंगे। चंडीगढ़ कांग्रेस की प्रदेश इलेक्शन कमेटी टिकट के लिए आवेदन करने वालों से फॉर्म के साथ इतनी रकम मांग रही है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के मुताबिक आवेदन करने वालों से कोई फीस नहीं ली जा सकती। पंजाब और हरियाणा में टिकट के लिए आवेदन करने वालों से कोई फीस नहीं ली जा रही। चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रेसिडेंट बीबी बहल का कहना है कि चंडीगढ़ महंगा शहर है इसलिए 10 हजार रुपए फीस से कोई फर्क नहीं पड़ता। जब कहा गया कि पंजाब और हरियाणा में तो कोई फीस नहीं है? इस पर बहल बोले- पंजाब और हरियाणा में तो सब कुछ फ्री मिलता है। भूपिंदर बड़हेड़ी ने भी फीस पर आपत्ति जताई और कहा एआईसीसी ने बिना किसी फीस के आवेदन लेने को कहा है।

चंद्रमुखी ने किया आवेदन

चंद्रमुखी शर्मा ने मंगलवार सुबह टिकट के लिए आवेदन किया। चंद्रमुखी केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के करीबी माने जाते हैं और एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी और वाइस प्रेसिडेंट के साथ-साथ आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मेंबर भी रह चुके हैं। 10 हजार रुपए की फीस के मसले पर चंद्रमुखी ने कहा- इलेक्शन कमेटी का फैसला गलत है। पार्टी का आम वर्कर जो ग्राउंड लेवल पर काम करता है, वह तो आवेदन ही नहीं कर पाएगा। जानबूझ कर ऐसा निर्णय लिया गया है। मैं पार्टी हाईकमान से इसकी शिकायत करूंगा। शकील अहमद और राहुल गांधी को इसकी जानकारी दी जाएगी।

बुधवार को आवेदन कर सकते हैं ये

पवन कुमार बंसल के खिलाफ बगावत करने वाले हरमोहिंदर ङ्क्षसह लक्की, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर भूपिंदर सिंह बड़हेड़ी समेत कुछ और नेता बुधवार को टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं। लक्की कह चुके हैं कि पार्टी में पुराने चेहरों के बजाय नए एवं युवा चेहरों को टिकट दी जानी चाहिए। हालांकि लक्की ने सोमवार को जिन आठ नेताओं के नाम नए चेहरे के तौर पर लिया था, उनमें से चार काउंसलर का इलेक्शन भी हार चुके हैं। अहमद के सामने लक्की ने कहा था- कांग्रेस चाहे तो मुकेश बस्सी, रविंदर पाल सिंह पाली, सुभाष चावला, दविंदर सिंह बबला, प्रदीप छाबड़ा, डीडी ंिजंदल, भूपिंदर बड़हेड़ी या फिर मुझे भी टिकट दे सकती है।