पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीनियर अफसर अग्रवाल की जगह महेश को प्रमोशन क्यों?

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सीबीआई ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय मित्तल से पूछा कि प्रमोशन में सीनियर जीएम आरसी अग्रवाल को कैसे नजरअंदाज कर दिया।
इस पर मित्तल ने कहा है कि आरसी अग्रवाल 30 नवंबर 2014 को रिटायर हो जाते। जबकि महेश की रिटायरमेंट 31 मई 2015 को होनी थी। जिससे महेश का ज्यादा टेन्योर बचा होने और उनकी परफॉमरेंस ज्यादा अच्छी होने से महेश का नाम रिकमेंड किया गया।
सीबीआई इस जवाब से संतुष्ट नहीं है। इसके अलावा बिना टेंडर के एक कंपनी को अलॉट किए ठेके पर भी विनय मित्तल कुछ खास नहीं बता सके। जिस कारण अब सीबीआई ने उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने का मन बनाया है।
सूत्रों के अनुसार आरसी अग्रवाल के भी सीबीआई ने बयान दर्ज किए हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि सिनियोरिटी उनकी बनती थी, लेकिन साजिशन उनको प्रमोट नहीं किया गया।
सूत्रों की माने तो सीबीआई आर सी अग्रवाल को अपने गवाहों की सूची में डाल रही है। इनकी गवाही इस केस में अहम होगी। सीबीआई ने इस मामले में बंसल के भांजे सिंगला समेत आठ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। टेंडरों में रिश्वतखोरी की भी गहन जांच की जा रही है।