पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। किताब खरीद को लेकर शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका और डायरेक्टर जनरल स्कूल्स काहन सिंह पन्नू के विवाद में मलूका ही सिकंदर साबित हुए। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आखिरकार मंत्री के साथ जाते हुए पन्नू का तबादला कर उन्हें कृषि विभाग में सचिव लगा दिया। वे वीके शर्मा की जगह लेंगे।
पन्नू का कहना है कि उन्होंने खुद शिक्षा विभाग से हटने की इच्छा जताई थी। सूत्रों के अनुसार भले ही सीएम ने उनका ट्रांसफर कर दिया हो, पर वे उनके पसंदीदा अफसरों में हैं। इसके चलते उन्होंने पन्नू को अपने अधीन महकमे में लगाया है। मलूका ने अफसर से विवाद से इनकार किया है। उन्होंने कहा,पन्नू शिक्षा विभाग में काम नहीं करना चाहते तो वे क्या कर सकते हैं। पन्नू ने विवाद पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।
विवाद की कहानी
. 9.28 करोड़ रु. की किताब खरीद मामले में गड़बडिय़ों के लिए मलूका ने पन्नू को जिम्मेदार ठहराया था। पन्नू ने आरोपों को बेबुनियाद बताया व कहा था कि खरीद के लिए कमेटी मंत्री ने ही बनवाई थी। वे उसमें शामिल नहीं थे।
. उत्तराखंड में फंसे पंजाबियों को बचाने के लिए पहुंचे पन्नू के साथ गोबिंदघाट में मारपीट हुई। घटना यू-ट्यूब पर डाल दी गई। मलूका समर्थकों पर शक गया। कई गिरफ्तार हुए।
. सीएम ने हस्तक्षेप किया पर बात नहीं बनी। तनातनी इतनी बढ़ी कि आईएएस लॉबी और मंत्रियों में ठन गई।पन्नू माने नहीं और पंद्रह दिन की छुट्टी पर चले गए।
मलूका के कार्यकाल में चौथा अफसर हटा
मलूका के सवा साल के कार्यकाल में शिक्षा विभाग के अहम पदों से हटाए जाने वाले पन्नू चौथे आईएएस अफसर हैं। इससे पहले तीन सचिव हट चुके हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.