चंडीगढ़. मर्सेडीज बैंज इंडिया 30 सितंबर को भारत में अपनी कॉम्पेक्ट एसयूवी जीएलए लॉन्च करने जा रही है। ऑडी क्यू3 आैर बीएमडब्ल्यू एक्स1 को टक्कर देने के लिए बाजार में उतर रही जीएलए फिलहाल फ्रंट व्हील ड्राइव होगी, लेकिन इसके लॉन्च के एक महीने बाद जीएलए 45एएमजी 4 मैटिक(फोर व्हील ड्राइव) को भी लॉन्च कर दिया जाएगा। मर्सेडीज बैंज इंडिया के एमडी व सीईओ एबरहर्ड केर्न ने यह जानकारी चंडीगढ़ के होटल जेडब्ल्यू मैरिएट में दी। उन्होंने कहा कि जीएलए इस सेगमेंट की सबसे
खूबसूरत कार है। इस अपकमिंग कॉम्पेक्ट एसयूवी के बारे में केर्न ने जो बताया उस पर हमारी एक रिपोर्ट...
एक्सटीरियर : मर्सेडीज की हालही में लॉन्च हुई सीएलए से थोड़ी सी छोटी आैर मर्सेडीज की ए क्लास से 59 मिलीमीटर लंबी है जीएलए। एक बड़ी सी मैट फिनिश्ड टू-स्लेट ग्रिल आैर फाइबर ऑपटिक्स लार्ज हैडलेंप्स इसे अग्रेसिव िदखाते हैं। कर्व इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। बेहतरीन तरीके से तराशी इस गाड़ी को अपने सेगमेंट की सबसे खूबसूरत गाड़ी कहना गलत नहीं होगा। सबसे बड़ी बात फर्स्ट इन सेगमेंट इसका ग्राउंड क्लीयरेंस जो 183एमएम है। अपने कॉम्पिटीटर से 13एमएम ज्यादा। 18 इंच व्हील्ज़ के साथ इसमें 19 इंच व्हील्ज़ का ऑप्शन भी है। यह भी फर्स्ट इन सेगमेंट है। बूट स्पेस(लगेज कंपार्टमेंट कैपेसिटी) 421 लीटर, यह 1235 लीटर तक एक्सपेंडेबल भी है।
इंटीरियर : अगर आप मर्सेडीज बैंज फैमिली के साथ पहले से इंट्रोड्यूस हैं तो जीएलए में एंट्री से लेकर कार स्टार्ट करने तक आपको कोई ज्यादा फर्क नजर नहीं आएगा, लेकिन फिर भी जीएलए में बहुत कुछ ऐसा है जो इसे खास बनाता है। ब्यूटीफुली डिजाइंड इस गाड़ी का सबसे खास फीचर है पैनोरमिक सनरूफ जो बारिश के शुरू होते ही ऑटोमेटिकली बंद हो जाता है। फर्स्ट इन सेगमेंट यह फीचर तो खास है ही, दूसरा है हरमन कारडन लॉजिक 7 सराउंड साउंड सिस्टम (12 स्पीकर्स), जिसे इस मसकुलर कॉम्पेक्ट एसयूवी में फिट किया गया है।
डेशबोर्ड को खूबसूरती से तराशा गया है लेकिन मर्सेडीज बैंज की बाजार में पहले से मौजूद ए क्लास के डैशबोर्ड की झलक इसमें मिलती है। हायर ड्राइविंग पोजीशन से आउटसाइड व्यू क्लियर है। इलेक्ट्रकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स कंफर्टेबल हैं। ओवरअॉल कैबिन आराम दायक है। सेफ्टी प्वाइंट ऑफ व्यू के मद्देनजर जीएलए में 7 एयरबैग्स दिए गए हैं। रियर सीट्स आर्म रेस्ट विद कप होल्डर्स हैं। सेट नेव, रिवर्स पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर सेंसर्स, एम्बिएंट लाइटिंग और अटेंशन असिस्ट पाॅज फीचर भी इसमें है पर ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल नहीं है।
SPECIFICATION
पेट्रोल इंजन 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार 7.6 सेकेंड्स में पकड़ने का दम रखता है आैर डीजल इंजन 9.9 सेकेंड्स में। 30 सितंबर को होगी लॉन्च।
32 से 36 लाख के बीच।
आगे की स्लाइड्स में देखें मर्सेडीज जीएलए की तस्वीरें