पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूं चली प्रमोशन के खेल की ‘रेल’, तीन माह में हुईं 1188 कॉल्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. प्रमोशन के खेल में फंसे रेलमंत्री पवन बंसल को आखिरकार अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। दरअसल, पवन बंसल का भांजा विजय सिंगला रेलवे में प्रमोशन के नाम पर बड़ी सौदेबाजी कर रहा था। हर ठेकेदार उसके संपर्क में था। केवल महेश कुमार ही नहीं कई अन्य अफसरों की प्रमोशन का सौदा भी विजय सिंगला कर रहा था।
जल्द वह एक ठेकेदार को रेल कोच फैक्टरी कपूरथला से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिलवाने वाला था, जिसकी सौदेबाजी संदीप गोयल कर रहा था। संदीप के इस सौदे की रिकॉर्डिग भी सीबीआई के पास है। रेलवे बोर्ड में प्रमोशन को लेकर 1188 फोन कॉल्स का रिकॉर्ड सीबीआई के पास है। इनमें से महेश कुमार, विजय सिंगला, मंजूनाथ, संदीप गोयल और राहुल भंडारी के बीच इस तरह हुई फोन पर सिलसिलेवार बातचीत..
आगे तस्वीरों के साथ पढ़िए, फोन पर क्या हुई बातचीत....