पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. मिसेज इंडिया रनरअप 2006 फ्रेनी आहूजा ने पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) के जनरल सेक्रेटरी यादविंदर सिंह बूटर पर लगातार हैरास करने का आरोप लगाया है। फ्रेनी ने कहा कि पार्टी प्रधान मनप्रीत बादल बूटर को संरक्षण दे रहे हैं। बूटर ने पीपीपी की टिकट पर गुरदासपुर से एमएलए का चुनाव लड़ा थे, लेकिन हार गए थे।
गुरुवार को फ्रेनी ने मीडिया से कहा : 19 जनवरी की रात बूटर पर गोली चली थी, तो मुझ पर और मेरे पति पर शक जताया गया था। बूटर पर कोई गोली ही नहीं चली। यह ड्रामा था ताकि उनकी सिक्योरिटी वापस न ली जाए। पहले उन्होंने अपने गनमैन को खुद घर छोड़ा, फिर कहा कि उन पर गोली चल गई। बूटर मेरे पीछे पड़े हुए हैं कि मैं उनसे शादी कर लूं। बूटर जानते हैं कि मेरा पति से विवाद है और डायवोर्स पेंडिंग है। वह कई बार मुझे भड़का चुके हैं कि डायवोर्स के जरिए पति से बड़ी रकम ऐंठूं। उन्होंने खुद को बड़ा लीडर बताकर भरोसा दिलाया था कि डायवोर्स में मदद करेंगे। उनके चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस के बड़े अफसरों से संबंध हैं। बूटर के खिलाफ मैंने जून 2012 से शिकायत दे रखी है, पर पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही। पुलिस अफसरों के खिलाफ मैं मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर करूंगी।
19 को चली थी गोली : सेक्टर-21 में रहने वाले बूटर पर 19 जनवरी को सेक्टर-8 की मार्केट में अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां चलाई थीं। गोलियां कार के आर-पार हो गईं, किसी को लगी नहीं। तब बूटर के दोनों गनमैन मौजूद नहीं थे। वह कार में ड्राइवर के साथ थे। बूटर ने इसके पीछे सीनियर अकाली नेता सेवा सिंह सेखवां, डीआईजी बॉर्डर रेंज आलोक कुमार आंगरा व फ्रेनी पर शक जताया था। थाना-3 पुलिस ने इसमें केस दर्ज किया था।
आगे की स्लाइड में पढ़िए बूटर ने कहा हैं हमारी नजदीकियां थीं लेकिन मैं संभल गया...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.