पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • MLA PA Comment On Parrot Minister Singh's Photo On Facebook

मंत्री तोता सिंह की फेसबुक पर फोटो में गलत कमेंट, एमएलए के पीए पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा. खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह की फेसबुक में फोटो पर गलत कमेंट के दो मामलों में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है। इनमें निहाल सिंह वाला से अकाली विधायक राजविंदर कौर के पीए शामिल हैं। शिकायतकर्ता खेतीबाड़ी मंत्री के बेटे और पंजाब हेल्थ सिस्टम काॅर्पोरेशन के चेयरमैन बरजिंदर सिंह व तोता सिंह के पीए गुरविंदर सिंह हैं। कोट ईसे खां पुलिस ने साइबर क्राइम सैल चंडीगढ़ की जांच के बाद केस दर्ज किया।
चुनाव में हुई थी तकरार
चुनाव प्रचार के दौरान विधायक राजविंदर कौर भागीके विरोध कर रही थीं कि तोता सिंह उनके क्षेत्र में प्रचार क्यों करते हैं। तोता सिंह के समर्थकों ने फेसबुक पर मंत्री की फोटो डाली थी। इस पर 3 मई 2014 और 29 अप्रैल 2014 को आपत्तिजनक कमेंट किए गए थे।