पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। 13 मई सोमवार को वृष राशि और मृगशिरा नक्षत्र में पडऩे वाली अविनाशी तृतीया ऐसा दिन है जब तीन ग्रहों-बुध, शुक्र और गुरु का वृष राशि में और सूर्य, केतु और मंगल का मेष राशि में प्रवेश होगा। 2013 में पड़ रही अक्षय तृतीया को अद्भुत और विलक्षण संयोगों से परिपूर्ण कहा जाएगा।ज्योतिषियों की मानें तो इस बार सर्वार्थ सिद्ध योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योगों का संगम भी शुभ है। यही कारण है कि 12 और 13 मई के दिन सबसे अधिक विवाह होंगे।
अक्षय तृतीया का मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य मदन गुप्ता सपाटू ने बताया कि अक्षय तृतीया 12 मई रविवार को सुबह 10 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 13 मई सोमवार की दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। इस दिन किए गए कार्यों का अक्षय फल मिलता है। यह एक सर्वसिद्ध मुहूर्त है। इस दिन पंचांग देखे बिना कोई भी मांगलिक शुभ कार्य किया जा सकता है। नए व्यवसाय या नई संस्था की नींव भी रखी जा सकती है।
राशि के अनुसार करें खरीदारी :
मेष: चहुंमुखी विकास होगा। विद्युत या इलेक्ट्रोनिक उपकरण खरीदें। लाल रंग का फल दान करें।
वृष: सुख साधन बढ़ेंगे। शुक्रवार को मकान व गाड़ी खरीदना शुभ रहेगा। दूध, दही से बने पदार्थ दान करें ।
मिथुन: परिवार में सदस्यों की वृद्धि, संतान प्राप्ति संभावित। हरी सब्जी और फल मिठाई दान करें।
कर्क: प्रमोशन के संकेत हैं। फ्रिज, वाटर प्यूरिफायर या वाटर कूलर खरीदें ।
सिंह: लक्ष्मी से कार्य पूर्ति का आशीष मांगें। सोने के आभूषण या गोल्ड का सिक्का खरीदना धन वृद्धि करेगा।
कन्या: पूजा, प्रमोशन और इच्छित स्थान पर ट्रांसफर देगी यह तृतीया। नया मोबाइल, ब्रॉड बैंड कनेक्शन, टीवी और संचार संबंधी उपकरण खरीदें।
तुला: आपकी राशि के स्वामी शुक्र प्रसन्न हैं। गरीब स्टूडेंट्स को सफेद वस्त्र दान करें।
वृश्चिक: रूका धन आने की संभावना।
धनु: शिक्षा क्षेत्र, कंपीटिशन में सफलता। लक्ष्मी का सोने का सिक्का या मूर्ति सामथ्र्यानुसार खरीद कर पूजा स्थान पर स्थापित करें।
मकर: वाहन या गृहोपयोगी बर्तन बिजली के यंत्र खरीदना चाहें तो काले रंग के लें।
कुंभ: अक्षय तृतीया पर उधार से बचें। 8 जुलाई को परिवार में खुशी लौटेगी।
मीन: गाड़ी खरीद सकते हैं। 12 या 13 मई को प्रॉपर्टी का ब्याना देना या बुकिंग के लिए सर्वोत्तम मुहूर्त है। अक्षय तृतीया पर विवाह मुहूर्त काफी शुभ है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.