पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सास ने पकड़ा हाथ और बेटे ने बहु के मुंह में डाल दिया जहर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. पत्नी को जहर देकर मारने की कोशिश में थाना मेहता पुलिस ने सेना के जवान और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महिला का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। करनाल निवासी प्रभजोत कौर की शादी 28 अक्टूबर 2012 को तजिंदर सिंह निवासी गांव रजधान से हुई। पति सेना में है और कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी पर आया था।
आठ मई की शाम को वह कमरे में बैठी थी। उसका पति कमरे में दाखिल हुआ और उसके ससुर बलकार सिंह ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। जेठ धर्मेंद्र सिंह और सास अमरजीत ने उसकी बाजू पकड़ लीं। पति ने उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया और वह बेहोश हो गई।