पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ममता पर भारी पड़ा इश्क मां ने घोंटा बेटी का गला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. एक तरफ इश्क था, दूसरी तरफ ममता। इन दोनों के बीच हल्लोमाजरा की ममता ने आशिक को चुना और अपनी एक साल की बेटी सोनाक्षी को गला घोंटकर मार डाला।
मदर्स डे से दो दिन पहले हुई इस वारदात से शनिवार को पर्दा उठा। पुलिस ने ममता के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उसके आशिक हरियाणा के रहने वाले विक्की को पुलिस तलाश कर रही है।उस पर साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है।
डीएसपी सुरजीत सिंह मलिक ने बताया कि हल्लोमाजरा में रहने वाली सोनाक्षी की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि बच्ची को गला घोंटकर मारा गया है। उसकी मां ममता ने पड़ोस में रहने वाली अनिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि आखरी बार वो ही बेटी को साथ ले गई थी।
सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अनिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लेकिन जल्द ही ममता की साजिश बेनकाब हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि ममता का विक्की नाम के युवक से अफेयर था। वह उसके साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार वालों ने उसका विवाह हल्लोमाजरा के सोनू से करवा दिया।
ममता अब विक्की के साथ जाना चाहती थी, लेकिन बच्ची इसमें रुकावट थी। विक्की उसकी बेटी को अपनाने को तैयार नहीं था। इसलिए उन्होंने बच्ची को मारने का प्लान बना लिया। पुलिस के मुताबिक ममता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बच्ची का पिता सोनू इस घटना से सदमें में है। उसने कहा कि ममता और उसके बीच कोई दिक्कत नहीं थी।