पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांसद अरविंद शर्मा से विवाद, पानीपत के डीसी का तबादला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. नेशनल हाईवे-1 पर पानीपत सिटी के विभिन्न इलाकों के लिए कट (रास्ता) दिए जाने की मांग पर सांसद अरविंद शर्मा से विवाद के बाद डीसी समीर पाल सरो का सोनीपत तबादला कर दिया गया है। पानीपत के विधायक बलबीर पाल शाह ने कहा कि सांसद गलत काम कराना चाह रहे थे। डीसी ने नहीं किया तो उनके खिलाफ माहौल बनाया गया। डीसी कहीं नहीं जाएंगे। शुक्रवार को सीएम हुड्डा को स्थिति बताई जाएगी। सांसद पानीपत में झांकते तक नहीं। आंदोलन कर के छवि सुधारना चाह रहे हैं। दिक्कत थी तो कम से कम हमारे नोटिस में यह मामला लाना चाहिए था।

इलाकों के लिए रास्ते खोलने की है मांग

शहर के विभिन्न इलाकों में हाईवे से रास्ता खोलने की मांग पर व्यापारी 27 जनवरी से आंदोलन कर रहे थे। 28 को करनाल से कांग्रेस सांसद अरविंद शर्मा भी शामिल हो गए। उन्होंने डीसी को फोन पर सब जगह कट खोलने की हिदायत दी। चेतावनी भी दी कि मांग पूरी न हुई तो वे खुद धरने पर बैठ जाएंगे और कट्स पर लगे पत्थर हटा देंगे। डीसी नहीं माने और छुट्टी पर चले गए।

हुड्डा से करेंगे शिकायत

यातायात की व्यवस्था एसपी के अंडर है। डीसी को जिम्मेदार क्यों ठहराया गया? कट खोलना व्यवहारिक नहीं। सीएम हुड्डा से सांसद की शिकायत करेंगे।

मेरी कोई भूमिका नहीं

डीसी के तबादले में मेरी कोई भूमिका नहीं है। नियमित प्रक्रिया के तहत ऐसा हुआ होगा। जनता को दिक्कत हो रही थी। इसी सिलसिले में डीसी से बात की थी।