पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Nargis Fakri Perform In Opening Ceremony Of Hockey India League 2

PICS: नरगिस फाकरी की धमाकेदार परफॉर्मेंस, बॉलीवुड तड़के से रंगीन हुई शाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. मोहाली में शनिवार को ऑर्गनाइज हॉकी इंडिया लीग -14 की ओपनिंग सेरेमनी में एक्टर नरगिस फाखरी ने परफॉर्म किया। उन्होंने 'राधा ऑन द डांस फ्लोर', 'गंदी बात' पर परफॉर्मेंस दी। नरगिस ने बताया कि स्पोर्ट्स मेरा पैशन है। मैं टेनिस और वॉलीबॉल खेलती हूं। साथ ही मुझे सॉकर, बॉस्केट बॉल, आइस हॉकी देखना पसंद है। पहली बार मोहाली में परफॉर्म कर रही हूं। जहां तक डांस की बात है जब भी मैं बोर होती हूं या तो किताबें पढ़ती हूं या डांस करती हूं। घर पर अकेले डांस करना मुझे अच्छा लगता है। स्पोर्ट्स और डांस के लिए मैं इस लीग का हिस्सा बनी।

शनिवार को मोहाली फेज-9 में बने नए हॉकी स्टेडियम में हॉकी इंडिया लीग सीजन-2 की शुरुआत बॉलीवुड तड़के से हुई। एक्ट्रेस नरगिस फाकरी की शानदार परफॉर्मेंस ने जहां इसे रंगीन बनाया। वहीं हॉकी इंडिया लीग में शामिल खिलाड़ियों ने भी दर्शकों को निराश नहीं किया। शनिवार को पहला मैच जेपी पंजाब वॉरियर्स और दिल्ली वेवराइडर्स के बीच खेला गया।मैचों में स्टूडेंट्स और फौजियों की एंट्री फ्री रखी गई थी। जनरल ब्लॉक की टिकट 50 रुपए रखी गई है। जबकी वीआईपी लॉबी की टिकट 100 रुपए में मिल रही है।

आगे की स्लाइड्स में देखिए हॉकी इंडिया लीग-2 की ओपनिंग सेरेमनी पर नरगिस फाकरी की परफॉर्मेंस की तस्वीरें...

फोटोः रवि कुमार