पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीसरी क्लास की छात्रा से पड़ोसी ने किया रेप, बोला किसी से कहना नहीं...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. एक नाबालिग को पड़ोसी युवक घर से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप किया। युवक ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पता लगने पर नाबालिग के परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। जिस पर सेक्टर 24 चौकी पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग सेक्टर 24 की रहने वाली है और तीसरी क्लास की छात्रा है। घटना मंगलवार की है जब पड़ोसी युवक नाबालिग को बहला फुसला कर घर से ले गया। जिसके बाद नाबालिग को अपने घर लाया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। नाबालिग ने अपनी मां को सारी बात बताई। बच्ची की मां ने मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। जिस पर पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।