पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • On The Name Of Marrige Attempt Mollestation

नाम बदलकर शादी का झांसा दे किया रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाने का भी आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला। सेक्टर-5 पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को एक लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके साथ एक मुस्लिम धर्म के युवक ने नाम बदलकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ रेप किया। यही नहीं, शादी के बहाने वह उसे यूपी ले गया। यहां चार साल तक उसे मुजफ्फरनगर में अपने पास रखा। इस दौरान युवक के घरवालों ने धर्म परिवर्तन करने के लिए जोर डाला। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रेप, जबरन घर में रखने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
 
सेेक्टर-21 के महेशपुर में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका करीब चार साल पहले एक युवक से संपर्क हुआ था। उसने अपना नाम कुलदीप बताया था। उसके बाद वो उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ यूपी ले गया। यहां उसने शादी तो नहीं की, लेकिन उसके घरवालों ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव जरूर डालना शुरू कर दिया। उसे घर भी जाने नहीं दिया गया।
 
आरोपी का नाम सलमान बताया
 
युवती ने बताया कि आरोपी युवक का असली नाम सलमान है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। उसने अपना नाम कुलदीप बताया था। शादी की बात बोलकर वो अपने साथ लेकर गया था, लेकिन वहां जाकर उसके साथ मारपीट की की गई। इस मारपीट में सलमान के घरवाले भी शामिल थे।
 
घरवाले पीटते थे, जान से मारने की भी धमकी दी

पीड़ित ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि जब उसने पुलिस के पास जाने की बात कही तो दो दिन पहले ही मुझे यहां जीरकपुर बॉर्डर के पास छोड़ दिया गया। इस दौरान धमकी भी दी गई कि अगर पुलिस को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने बताया कि उसे वो लोग वेश्यावृत्ति के धंधे में उतारना चाहते थे। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कर मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर 5 पुलिस थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में अभी जांच की जानी है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है।