मोहाली। नगर निगम चुनाव बिना किसी लड़ाई झगड़े व विवाद के निपट जाए इसके लिए पुलिस ने पूरी प्लानिंग कर ली है। पुलिस ने वार्डवाइज व पोलिंग स्टेशन के हिसाब से तैयारी कर ली है। वहीं चुनाव के दिन फोर्स के लिए मोहाली पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस को पत्र लिखा है कि उनको अारबीआई के जवान दिए जाए।
इसके अतिरिक्त बहादुरगढ़ व फिल्लौर से भी बटालियंस आएगी। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्शन ब्रांच ने यह काम पूरा कर लिया है और जहां जहां से अतिरिक्त फोर्स मंगवाई जानी है वहां के प्रशासन को लिख दिया गया है। इस प्लानिंग की अभी जिला चुनाव अधिकारी के साथ फाइनल मीटिंग होनी है।
कुल 118 बूथों में से 16 को अंतिसंवेदनशील घोषित किया गया
एसएसपी ने बताया कि जो कुल 118 बूथों में से 16 को अंतिसंवेदनशील बताया गया है। इनमे बार्ड नंबर 3, फेज-1 का गर्वमेंट एलिमेंट्री स्कूल के दो बूथ, बार्ड नंबर 8 के राइजिंग सनशाइन स्कूल, शाहीमाजरा के दो बूथ, बार्ड नंबर 39 कुंभड़ा के सरकारी हाई स्कूल के दो बूथ, बार्ड नंबर 42 के गर्वमेंट गल्सर् स्कूल में बने तीन बूथ, बार्ड नंबर 43 सोहाना के एलिमेंट्री स्कूल के दो बूथ, बार्ड नंबर 44 के सर्वहितकारी स्कूल, सेक्टर 71 के तीन बूथ, बार्ड नंबर 48 संत इश्वर सिंह सेक्टर 70 के दो बूथ शामिल में अन्य बूथों के अतिरिक्त दो गुना फोर्स लगाई जाएगी। यानि यदि नार्मल एक बूथ पर 10 पुलिसकर्मी तैनात होगें। वहीं अतिसंवेदनशील पर संख्या 20 होगी।