मोहाली। जिला चुनाव कार्यालय की ओर से जिले की पांच नगर परिषदों बनूड़, कुराली, खरड़, जीरकपुर, डेराबस्सी तथा दो नगर पंचायत नया गांव व लालडू के लिए 25 फरवरी को करवाए जाने वाले चुनावों के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। जिला चुनाव अधिकारी-कम-डीसी मोहाली तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू इसके लिए रिटर्निंग ऑफिसर्स एवं असिस्टेट रिटर्निंग आॅफिसर लगा दिए गए हैं। वोटें 25 फरवरी को डाली जाएंगी और उसी दिन नतीजों की भी घोषणा कर दी जाएगी।
10 से 13 फरवरी तक कर सकेंगे नामांकन: डीसी मोहाली तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि जिले में पड़ते नगर परिषदों व नगर पंचायतों के लिए चुनाव लड़ने वाले वाले नामांकन फार्म 10 फरवरी से भर सकते हैं। फार्म भरने की आखिरी तारीख 13 रखी गई है। नामांकन फार्मों की जांच पड़ताल 14 फरवरी को होगी और 16 फरवरी को नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं। उसी दिन दोपहर बाद चुनाव चिह्न भी अलॉट कर दिए जाएंगे।
रिटर्निंग आॅफिसर ये
- नगर परिषद खरड़ के लिए एसडीएम सुखजीत पाल सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर लगाया गया है। जो एसडीएम ऑफिस में नामांकन फारम लेंगे।
- नगर परिषद बनूड़ के लिए संयुक्त कमिशनर नगर निगम नयन भुल्लर को रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया गया जो नगर काउंसिल बनूड़ में नामांकन पत्र लेंगे।
- नगर परिषद कुराली के लिए अस्टेट ऑफिसर गमाडा राजदीप कौर को रिटर्निंग आॅफिसर लगाया गया है जो कि नगर परिषद कुराली के ऑफिस में नामांकन फार्म लेंगे।
- नगर परिषद जीरकपुर के लिए एक्सईएन जनस्वास्थ सुखविंदर सिंह पंधेर को रिटर्निंग ऑफिसर लगया गया है जो जीरकपुर नगर परिषद के ऑफिस में नामांकन फारम लेंगे।
- नगर परिषद डेराबस्सी के लिए एसडीएम इंदरजीत कौर को रिटर्निंग ऑफिसर लगाया गया है जो डेराबस्सी के तहसील कॉम्प्लेक्स में नामांकन फार्म लेंगे।
- नयागांव के लिए सहायक कमिशनर जनरल जश्नप्रीत कौर गिल को रिटर्निग अफ्सर लगाया गया है जो नगर पंचायत नयागांव के ऑफिस में नामांकन फारम लेंगे।