पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधे पार्कों में टर्शरी कनेक्शन नहीं फिर भी डेवलप

आधे पार्कों में टर्शरी कनेक्शन तक नहीं फिर भी डेवलप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-35 सी एंड डी के पार्क जब निगम ने आरडब्ल्यूए को दिए तब पार्कोंं की हालत अच्छी नहीं थी, लेकिन आरडब्ल्यूए की मेहनत और लगन के बाद नेबरहुड पार्कों की हालत देखते ही बनती है। आधे से ज्यादा पार्कोंं में टर्शरी वाटर नहीं है, इसके बाद भी पार्क मेंटेेंड हैं। पार्क साफ-सुथरे हैं और ग्रीन हैं। लोग सैर कर आरडब्लयूए काे थैंक्स बोलते हैं।
चंडीगढ़। सेक्टर-35 सी एंड डी की आरडब्ल्यू के पास अभी तक 20 नेबरहुड पार्क मेंटेन के लिए थे। इनमें से आधे से ज्यादा में टर्शरी वाटर नहीं पहुंचा है। इसके बाद भी सभी साफ-सुथरे और ग्रीन हैं। कई तरह के पौधे लगाए हुए हैं जिन्हें पानी की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं कई नेबरहुड पार्कों में फूल लगाए गए हैं, जिन्हें वहां के रेजिडेंट्स द्वारा लगाया गया है, लेकिन उनकी देखरेख आरडब्ल्यूए कर रही है।

आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह सीबिया का कहना है कि दो साल पहले निगम के साथ 20 नेबरहुड पार्कों को मेंटेन करने का एमओयू किया था। इसके बाद एसोसिएशन की कोशिश से ही करीब आधे नेबरहुड पार्कों में टर्शरी कनेक्शन लिए गए। इन पार्कों में टर्शरी लाइन नहीं बिछी थी उनमें लाइन बिछवाने के लिए अफसरों को लिखा गया है, लेकिन लाइन नहीं बिछाई जा रही है। टर्शरी वाटर नहीं होने से नेबरहुड पार्कों में सीजनल फूल नहीं लगाए जा रहे हैं। ऐसे में झाड़ी वाले पौधे ही ज्यादा लगाए गए हैं। इसके अलावा कई प्रकार की हैज भी लगाई गई है। नेबरहुड पार्कों की मेंटेन करने के लिए दो माली और चार लेबर वाले रेगुलर पे रोल पर रखे हुए हैं। अभी ज्यादा घास नहीं होती है। इसलिए घास काटने की एक ही मशीन है एक और मशीन जल्द खरीदी जाएगी।
इसके अलावा एक बुश कटर मशीन, 7 तलवार,7 कैंची, खुरपे और कसिया हैं। नेबरहुड पार्कों से निकलने वाले एग्रीकल्चर वेस्ट को उठाने के लिए दो रेहड़ियां खरीदी हुई हैं। सेक्टर-35 सी के पार्क में ट्रैक बना हुआ है। वहां पर लोग कूड़ा फेंकते रहते हैं। इस लिए उसमें पांच गारबेज बिन खरीदकर लगाए गए हैं। दूसरे पार्कों में भी लगाए जाएंगे। सीबिया के अनुसार नेबरहुड पार्कों की देखरेख का काम आरडब्ल्यूए के तीन मेंबर ही मिलजुलकर ज्यादा देखते हैं। कुल मिलाकर पार्कों में ग्रीनरी दिखाई देती है।
सेक्टर-35 ए और बी के पार्क भी आरडब्ल्यूए करने लगी मेंटेन
अब आरडब्लयूए ने सेक्टर-35 ए और बी के भी सभी नेबरहुड पार्कों को ले लिया है। इनमें से कई नेबरहुड पार्क एरिया काउंसलर हरजिन्दर कौर और उनके पति की एजुकेशनल सोसायटी ने मेंटेन के लिए हुए थे। लेकिन मेंटेन प्रॉपर नहीं किए जाने के कारण रेजिडेंट्स की ओर से निगम को शिकायत दी गई। इसके बाद अक्टूबर 2013 में नेबरहुड पार्कों को मेंटेन करना सोसायटी ने छोड़ दिया था। अब उन्हीं नेबरहुड पार्कों को सेक्टर-35 सी एंड डी की आरडब्ल्यूए करने लगी है। आरडब्ल्यूए प्रेजिडेंट सीबिया का कहना है कि सेक्टर के बी पार्ट के नेबरहुड पार्कों की हालत ज्यादा ही खराब थी। उनमें कूड़ा, कचरा और मलबा निकालने के लिए लेबर और माली लगाए हुए हैं। वे अपना काम सही तरीके से करते हैं। आरडब्ल्यूए की आेर नेबरहुड पार्कोंं में किया गया काम दिखार्द देता है। मेहनत करने के बाद उसका फल दिखााई देता है।
भास्कर को बताएं अपने सेक्टर के पार्काें की प्रॉब्लम्स
नगर निगम आपके पार्कों की प्रॉब्लम्स दूर कर पा रहा है या नहीं। मेंटेनेंस के लिए एमसी क्या कर रही है। पार्कों की मेंटेनेंस के लिए आरडब्ल्यूए को पेमेंट के वक्त आपसे पूछा जा रहा है या नहीं। इससे संबंधित कोई भी शिकायत हो ताे आप भास्कर वॉट्सएप्प नंबर 8558872744 पर भेजें।