पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पार्टनर से 4 करोड़ की धोखाधड़ी, थाने में केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली. चंडीगढ़-लांडरां रोड पर स्थित गित्तू ग्रुप हाउसिंग के एक पार्टनर ने दूसरे पार्टनर के साथ सवा चार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है, जिसको लेकर पुलिस ने उसके पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया जो दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।

गित्तू ग्रुप हाउसिंग के पार्टनर जसविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पार्टनर चंडीगढ़ सेक्टर-23 में रहने वाले विकास गोयल ने उनसे जमीन खरीदने के लिए 4.27 करोड़ रुपए लिए थे। इसके बाद न तो जमीन खरीदी और न ही पैसे वापस किए। इस मामले को लेकर पुलिस ने लंबी इंक्वायरी के बाद विकास के खिलाफ मटौर थाने में धोखाधड़ी केस दर्ज किया था।

एसएचओ मटौर नवीन पाल सिंह ने बताया कि विकास को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज उसे मोहाली कोर्ट में पेश किया था, जहां उसे अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।