पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Police Cut Fifteen Cab Invoice In Chandigarh

दिल्ली में हुए कैब कांड के बाद प्रशासन सख्त, कैब को लेकर धरपकड़ जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी यूटी चंडीगढ़ ने नियमों का उल्ल्घंन कर चल रही कैब्स की धरपकड़ के लिए डाइव को तेज कर दिया है। शुक्रवार को करीब 8 जगहों पर नाके लगाए गए और इनमें 15 कैब्स के चालान काटे गए। हालांकि तीन वेब बेस्ड कैब एजेंसियों जिनकी सर्विस प्रशासन ने सस्पेंड कर दी है उनमें से एक भी शुक्रवार को एसटीए के अफसरों को नहीं मिली है।
वहीं दूसरी तरफ एसटीए की तरफ से एक शुक्रवार को एक लेटर एसएसपी को भी भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि वे सभी पुलिस स्टेशन एसएचओ को इस बारे में बता दें कि ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स के ड्राइवर या कंडक्टर की पुलिस वेरिफिकेशन के लिए अगर रिक्वेस्ट आती है तो उसको जल्द पूरा किया जाए ताकि प्रोसेस जल्दी पूरा हो सके। एसटीए के अफसरों के मुताबिक जो कैब्स या ट्रांसपोर्ट व्हीकल अभी चल रहे हैं उनके ड्राईवर्स और कंडक्टरों की पुलिस वेरिफिकेशन के लिए भी नोटिस जारी किया गया है। इनको फिलहाल लेटर अपने एरिया के एसएसपी या संबंधित पुलिस स्टेशन को लिखना होगा जिसकी कॉपी एसटीए को भेजी जाएगी साथ ही पुलिस वेरिफिकेशन कम्पलीट हो जाने पर उसकी रिपोर्ट भी एसएटए के पास जमा करवानी होगी।
नहीं दे पाए नोटिस
अभी एक कंपनी को नोटिस एसटीए रिसीव नहीं करवा पाया है क्योंकि इनका कोई ऑफिस ही नहीं है। वेब बेस्ड इस कंपनी की कैब्स को यहां पर इंडस्ट्रियल एरिया के एक होटल के कमरे से ही चलाया जा रहा था। शुक्रवार को एसटीए के अफसर नोटिस लेकर होटल में पहुंचे तो पता चला कि कंपनी का जो आदमी यहां रह रहा था वो भी बाहर चला गया है इसलिए शनिवार को इनको नोटिस दिए जाने के बारे में कहा गया है। वहीं इस कंपनी की गाडिय़ां भी शुक्रवार को शहर में दिखाई नहीं दी। इससे ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद यहां से इन्होंने अपनी सर्विसेज बंद कर दी हों।