पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस की करतूतः 75 साल के बुजुर्ग को छाती में मारा घूंसा, दो घंटे पड़े रहे अचेत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनीमाजरा. चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के एक ट्रैफिक कर्मचारी ने मंगलवार को 75 वर्षीय एक बुजुर्ग को रोकने के लिए उसकी छाती पर घूंसा मार दिया। इससे बुजुर्ग घायल होकर नीचे गिर गया। पुलिसकर्मी की इस कारगुजारी से गुस्साए स्थानीय लोगों और बुजुर्ग के परिजनों ने चंडीगढ़-कालका हाईवे दो को घंटे तक जाम कर दिया। बुजुर्ग के बेटे सुरजीत ढिल्लों ने बताया कि उसके पिता गुरनाम सिंह यहां मनीमाजरा के एनएसी में अपनी आंखों का चेकअप कराने के लिए आए थे।

करीब 3 बजे एनएसी के छोटे चौक से अपने काइनेटिक स्कूटर नंबर सीएच 01एएच 3742 से जा रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद टै्रफिक कर्मचारी यशवीर ने उन्हें रोकने के लिए उनकी छाती पर घूंसा मारा, जिससे वे नीचे गिर गए। घटना की जानकारी जब हमें मिली तो हम मौके पर गए तो उनके पिता सड़क पर गिरे हुए थे।

आगे की स्लाइड में पढ़िए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने जांच की बजाए की बदतमीजी...