पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजबाला ने कबूला फर्जीवाड़ा बोली-सभी के पैसे लौटाऊंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला. पोस्ट ऑफिस फर्जीवाड़े में सोमवार को विभाग ने देवीनगर पोस्ट ऑफिस का चार्ज राजबाला से ले लिया। साथ ही विभाग ने पोस्ट ऑफिस राजबाला के पेरेंटल हाउस गांव के ही दूसरे मकान में शिफ्ट कर दिया। इसके अलावा ऑफिस का पूरा रिकॉर्ड विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। एसडीआई पंकज ने बताया कि देवीनगर पोस्ट ऑफिस का इंचार्ज बहादुर को बनाया गया है। जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक राजबाला पुट ऑफ ड्यूटी पर चलेगी। इस दौरान उसे सिर्फ 25 परसेंट वेतन मिलेगा और उससे कोई काम नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गांव के िजन लोगों का खाता पोस्ट ऑफिस में है, उनसे पूरी डिटेल ली जा रही है, ताकि वेरीफिकेशन की जा सके कि कहीं और लोगों से इस तरह का फर्जीवाड़ा तो नहीं हुआ। ऑफिस के पूरे रिकॉर्ड का मिलान हेड ऑफिस में मौजूद रिकॉर्ड से करवाया जाएगा, ताकि उससे बाकी लोगों के खातों की डिटेल भी ली जा सके।

मैंने गलत किया, मैं ही पैसे दूंगी
गांववालों द्वारा बार-बार राजबाला से सेक्टर 4 पोस्ट ऑफिस के सामने अपने पैसों की मंाग की जा रही थी। इस पर उसने लोगों के सामने अपनी गलती मानते हुए कहा कि मैं अपनी गलती मानती हूं, मैंने सभी के साथ गलत किया। मैं सभी के पैसे लौटाऊंगी।

कुछ पर मैंने भी जाली दस्तखत व अंगूठे का निशान लगाए
लोगों के खाते से पैसे अवैध तौर पर निकाले जाने के मामले में जब राजबाला से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पैसों की निकासी के दौरान कुछ जाली दस्तखत व अंगूठे का निशान उसने भी लगाए। वहीं, जब बाकी जाली दस्तखत व अंगूठे के निशानों के बारे में पूछा गया तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। लोगों ने जब राजबाला से पूछा कि उनके रुपए कहां खर्चे गए तो राजबाला बार-बार बयान बदलती रही। कभी वह रुपए घर में होने की बात कहती तो कभी रुपए की डिटेल विभाग के उच्च अधिकारियों को देने की बात कहती।

अधिकारी मुझसे पूछेंगे तो उन्हें बताऊंगी
राजबाला बार-बार लोगों द्वारा रुपए की डिटेल पूछे जाने पर एक ही बात लोगों से कह रही थी कि रुपए के बारे में मुझसे सिर्फ मेरे अधिकारी पूछेंगे और मैं उन्हें ही पूरी डिटेल बताऊंगी।
सेक्टर-3 देवीनगर के पोस्टऑफिस में सोमवार को राजबाला से चार्ज लेते एसडीआई पंकज।