पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जितने मकान, उससे आधे सड़कों पर गड्ढे

जितने मकान, उससे आधे सड़कों पर गड्ढे, कई सालों से मरम्मत का इंतजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला। सेक्टर-14 में जहां प्रदेश का किसान भवन है, वहीं बड़े अफसरों के क्वार्टर भी हैं। इसके बावजूद इस सेक्टर की सड़कें कई सालों से मरम्मत की राह देख रही हैं। नगर निगम है कि कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। सेक्टर में कई जगह एंट्री पाूइंट्स के सामने ही गड्ढे बने हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

सेक्टर के अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर में बने सरकारी कर्मचारियों और अफसरों के फ्लैट्स के पीछे की सड़क कई सालों से खराब है। यह सड़क इलाहाबाद बैंक तक जाती है। इस सड़क पर 100 मीटर के एरिया में ही 92 गड्ढे हैं। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों ने यहां से गुजरना ही छोड़ दिया है। इन गड्ढों को मिलाकर सेक्टर की सड़कों पर 110 गड्ढे हैं। मकान नंबर 150 के सामने सड़क पर 8 गड्ढे हैं, जबकि मकान नंबर 314 के सामने 10 गड्ढे हैं। इस सेक्टर में जितने मकान बने हैं, सड़कों पर गड्ढों की संख्या उससे करीब आधी है।

इस मामले में नगर निगम के कमिश्नर एसपी अरोड़ा का कहना है कि सेक्टरों की सड़कों की रिकार्पेटिंग के लिए जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर खोला जाएगा।