चंडीगढ़. 6 मई को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में मिलर के चमत्कार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया था कि क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है जिसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है. मात्र 38 गेंदों में बनाए उनके शतक ने टेंशन में दिख रही प्रिटी जिंटा के चेहरे पर खुशियों का डिम्पल खिला दिया था.
9 मई को एक बार फिर किंग्स इलेवन पंजाब के सामने चुनौती थी खुद को साबित करने की. लेकिन राजस्थान रॉयल्स के सामने प्रिटी के किंग्स इस बार कोई करिश्मा नहीं दिखा पाए.
IPL में आकर्षण को बनाए रखने का हर जतन किया जाता है. यह कोशिश मोहाली के इस मैच में भी देखने को मिली. दर्शकों के रंगबिरंगे और खुबसूरत चेहरे और उसके साथ होस्ट की दिलकश अदा ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. अगर आपने यह सब मिस कर दिया है तो परेशान न हों, क्योंकि
bhaskar.com आपके लिए लाया है इस मैच के कुछ ख़ास और आकर्षक अंदाज
फोटो : रवि कुमार