आईपीएल-6 की सीजन प्रीति के लिए कोई खास खुशी लेकर नहीं आया। मोहाली में खेले जा रहे आईपीएल मैच के दौरान भी उनका टेंशन बढ़ता ही दिखा, क्योंकि यहां भी उनकी टीप पर सनराइजर्स भारी पड़ी।
इस मैच के दौरान किंग्स के प्रदर्शन से प्रिटी तनाव में थीं, वहीं दर्शकों ने उनके लिए किया कुछ ऐसा कि खिल गया उनका चेहरा। मैच के दौरान एक मजेदार वाकया देखने को मिला। अपनी पसंदीदा टीम किंग्स 11 पंजाब को सपोर्ट करने आए एक उत्साही दर्शक ने प्रिटी के प्रति अपने लगाव को पोस्टर की जुबां से बयान किया।
भले ही किंग्स को अपने अहम मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे दर्शकों के उत्साह पर कोई खास असर नहीं दिखा। बड़ी संख्या में लोग अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने आए।
आइए, आपको दिखाते है मैच के दौरान की कुछ खास तस्वीरें...
फोटो : रवि कुमार