पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Private Bus Driver Beaten By Roadways Driver

हरियाणा रोडवेज चालक ने प्राइवेट बस ड्राइवर को पीटा, कपड़े भी फाड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिंजौर. जीरकपुर-शिमला हाईवे 22 पर चंडीमंदिर में लगे टाेल प्लाजा पर हंगामा होना अब आम बात बन गई है। शुक्रवार को भी एक हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर ने खूब हंगामा किया। आरोप है कि हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर वेदप्रकाश ने आगे जाने के लिए पहले प्राइवेट बस में साइड मारी, फिर उसके चालक को पीटना शुरू कर दिया। उस बस चालक के कपड़े भी फाड़ दिए। मामला पुलिस में पहुंचा। लेकिन कुछ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने दोनों में समझौता करा दिया।

प्राइवेट बस के ड्राइवर बलवीर सिंह ने बताया कि वह टैग वाली लाइन में खड़ा था। इतने में प्लास्टिक के पिलरों को गिराते हुए सरकारी बस आगे आई और उसकी बस को टक्कर मार दी। उसने विरोध किया तो बस ड्राइवर वेदप्रकाश ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी और हाथापाई पर उतर आया। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि रोडवेज बस चालक ने नशा किया हुआ था।
दोनों की लड़ाई में लग गई लंबी लाइन
दोनों ड्राइवरों की लड़ाई के कारण टैग वाली लाइन में आधे घंटे तक गाड़ियां आगे न जा सकीं। करीब 140-150 गाड़ियों की लाइन लग गई। मामला बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बसों को साइड में करवाया और बाकी गाड़ियों को आगे जाने दिया।
हर रोज करता है झगड़ा
टोल पर ड्यूटी पर मौजूद सिक्योरटी ईंजार्च इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा रोडवेज का यह बस चालक हर रोज टोल प्लाजा पर टैग न लगा होने के बावजूद टैग वाली लाइन में बस ले आता है। चालक ने हर समय कोई न कोई नशा किया होता है। रोज इसी को लेकर वह हंगामा करता है।
चंडीमंदिर में टोल प्लाजा पर बस चालकों में हंगामा।