पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • PU Chandigarh Beat Delhi In Football Championship

फुटबॉल चैंपियनशिप: पीयू चंडीगढ़ ने दी दिल्ली को शिकस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी मेंस फुटबॉल चैंपियनशिप में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन कर दिल्ली यूनिवर्सिटी को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हरा दिया। पीयू ग्राउंड पर खेले गए लीग मैच में पंजाब यूनिवर्सिटी ने दमदार आगाज किया और दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया। मैच के पांचवें ही मिनट में मेजबान टीम ने गोल कर अपना खाता खोल दिया था। ये गोल सतनाम सिंह की किक से निकला। इसके बाद दिल्ली की टीम ने गोल बराबर करने का काफी प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद 25वें मिनट में पीयू को गोल करने का एक और मौका मिला जिसे उन्होंने बेकार नहीं जाने दिया।
पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए 25वें मिनट में आकाश सांगवान ने गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं हो सका और पंजाब ने दिल्ली को 2-0 से मात दे दी। वहीं एक अन्य रोमांचक मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के साथ मुकाबला ड्रॉ खेला।