पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Punjab Beat Mumbai Tasted The Taste Of Victory

पंजाब ने मुंबई को हराकर चखा जीत का स्वाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली. हॉकी इंडिया लीग-2 में जेपी पंजाब वॉरियर्स ने मुंबई मैजिशियंस को रोमांचक मैच में 5-3 से हराकर पहली जीत दर्ज की। मोहाली के हॉकी स्टेडियम में इससे पहले मेजबान टीम को दिल्ली के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

पहली हार से सबक लेते हुए मेजबान टीम ने शानदार वापसी की और मुंबई के खिलाफ सातवें मिनट में पहला गोल दाग दिया। ये गोल आगस्टिन मजिली की स्टिक से निकला। इसके बाद मुंबई को मार्क ग्लेगोरन ने 15वें मिनट में बराबरी दिलाई जबकि रविपाल सिंह ने 17वें मिनट में मेहमान टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी। पहली बार पंजाब की टीम में शामिल हुए मलक सिंह ने 30 वें मिनट में गोल कर स्कोर फिर से बराबर कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर 2-2 ही रहा। इसके बाद मुंबई के विनया ने 39वें मिनट में मिड हाफ से मिले पास को गोल में पहुंचाकर बढ़त हासिल कर मेजबान टीम की मुश्किलें बढा दी। अगले ही मिनट में पंजाब को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह ने गोल में बदल डाला। स्कोर 3-3 था तभी 47वें मिनट में टीम के दूसरे ड्रैग फ्लिकर क्रिस्टोफर सिरैलो ने पंजाब को बढ़त दिला दी।

मैच खत्म होने से दो मिनट पहले भारतीय टीम के स्टार फॉरवर्ड धर्मवीर सिंह ने पांचवां गोल कर पंजाब की जीत तय कर दी। मुंबई की टीम ने गोल बराबर करने का काफी प्रयास किया लेकिन पंजाब के गोलकीपर जाप स्टॉकमैन ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। जाप ने एक के बाद एक तीन गोल बचाए। उन्हें इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।