चंडीगढ़ / जालंधर। देश का तीसरा सबसे बड़ा कोर्ट पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पेपरलेस हो रहा है। 10.66 करोड़ कागजों का रिकाॅर्ड स्कैन हो चुका है, तीन करोड़ बचे हैं। वे भी जल्द ही टच स्क्रीन पर होंगे। फिर सभी 56 कोर्टरूम पेपरलेस हो जाएंगे। शुरुआत चार फरवरी से हो चुकी है। अभी दो बेंच पेपरलेस हुई हैं। यहां जज के सामने फाइल नहीं, टच स्क्रीन है। इस पर जज केस के सभी दस्तावेज देख सकते हंै। वकील लैपटॉप, टैब या
मोबाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (कंप्यूटराइजेशन) प्रमोद गोयल कहते हैं कि स्क्रीन पर कागज पलटने के लिए वैसा ही करना पड़ता है, जैसे आप किसी फाइल का पेज पलटते हैं।
पंजाब के लिए अब ‘नाक की बात’, क्योंकि...
- समृद्ध पंजाब की एक सच्चाई ये कि यह देश में सबसे कम जंगल वाला राज्य है।
- 3.14% फॉरेस्ट एरिया है पंजाब में, जबकि पड़ोसी राजस्थान जिसे सूखा प्रदेश कहते हैं, 4.62% फॉरेस्ट के साथ देश का दूसरा सबसे खराब राज्य है।
- 3058 स्क्वेयर किमी. जंगल है पंजाब में, होशियारपुर की हालत ठीक
- 1900 करोड़ रुपए फॉरेस्ट एरिया बढ़ाने पर खर्च कर रही है सरकार
...तो पॉल्यूशन लेवल भी घटेगा
- वॉटर पॉल्यूशन के मामले में भी पंजाब देश में सबसे बदतर हालत में है।
- लुधियाना दुनिया के दस सबसे प्रदूषित औद्योगिक शहरों में शामिल है।
- अक्टूबर, 2014 में दिवाली की अगली सुबह अमृतसर देश का सबसे प्रदूषित शहर आंका गया।