पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंजाब, हरियाणा सहित देशभर के केमिस्ट आज रहेंगे हड़ताल पर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. दवाओं पर लाभ कम करने, केमिस्टों पर पुलिस छापा मारने का हक देने जैसे नए नियमों को लागू करने को लेकर पूरे देश में केमिस्टों ने शुक्रवार को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। शुक्रवार को पूरे देश की दवा दुकानें बंद रहेंगी।
पंजाब और हरियाणा के केमिस्ट भी दुकानें बंद रखेंगे। हालांकि अस्पतालों में मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। बंद का आह्वान आल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन ने किया है। उनकी मोहाली यूनिट के महासचिव अमरदीप सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने दवाओं में उनका मार्जिन चार फीसदी कम कर दिया है, जबकि होलसेलर्स का 2 फीसदी कम कर दिया है। फार्मा रिटेल में एफडीआई को लेकर भी उनमें नाराजगी है।
उन्होंने कहा, यदि बड़ी कंपनियां इस काम में उतर आएंगी तो छोटी दुकानों वाले बर्बाद हो जाएंगे। नशीली दवाओं के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस को छापामारी के अधिकार देने पर भी केमिस्ट नाराज हैं। उन्होंने बताया कि मात्र पांच फीसदी गलत व्यापार करने वाले लोगों के चलते 95 फीसदी दुकानदारों को तंग किया जा रहा है।
इसके अलावा केमिस्टों की मांग है कि जिन लोगों को मेडिकल शॉप्स पर दस साल से ज्यादा काम करते हुए हो गया है उन्हें अपनी दुकान खोलने का लाइसेंस देने के लिए अधिकृत किया जाए। एसोसिएशन के महासचिव अशोक सिंगला ने बताया कि सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही है।