पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छेड़छाड़ के मामले में पंजाब के आईजी गौतम चीमा सस्पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. थाने से किडनैपिंग, छेड़छाड़ केस में आरोपी आईजी गौतम चीमा को पंजाब सरकार ने शनिवार को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंशन के दौरान चीमा का हेडक्वार्टर डीजीपी ऑफिस ही रहेगा। गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कॉलोनाइजर दविंदर गिल की पत्नी क्रिस्पी, सुमेध गुलाटी की पत्नी मनिंदर कौर और अमन वर्मा ने चीमा के खिलाफ विजिलेंस को शिकायत दी थी। मोहाली पुलिस ने चीमा के खिलाफ किडनैपिंग और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था। इसी के बाद चीमा को सस्पेंड किया गया।
कई जगह रेड, पर पुलिस के हाथ नहीं लगे चीमा
आईजी गौतम चीमा केस दर्ज होने के बाद से ही ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं। उनके खिलाफ मोहाली में थाने से किडनैपिंग का केस 30 अगस्त को दर्ज हुआ। मोहाली पुलिस ने चीमा को गिरफ्तार करने के लिए उनकी चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित कोठी, पंचकूला और कई जगहों पर रेड की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि वे फरार हैं। वे पंजाब पुलिस के चंडीगढ़ स्थित हेडक्वार्टर में भी उसी दिन से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। 2 सितंबर को चीमा के खिलाफ कॉलोनाइजर दविंदर की पत्नी से छेड़छाड़ का एक और केस दर्ज हुआ था।
छुट्टी के लिए नहीं भेजी एप्लीकेशन
एडीजीपी प्रशासन एमके तिवारी का कहना है कि आईजी गौतम चीमा केस दर्ज होने के बाद से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं, न ही उन्होंने छुट्टी के लिए कोई एप्लीकेशन भेजी है।
क्रिस्पी की सिक्योरिटी वापस ली, फिर दी
क्रिस्पी ने शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस ने बगैर किसी सूचना के उनकी सिक्योरिटी वापस ले ली है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दो घंटे बाद क्रिस्पी को फिर सिक्योरिटी दे दी गई।