पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Punjab University Champion University Men's Football Championship

यूनिवर्सिटी मेंस फुटबॉल: पंजाब यूनिवर्सिटी बनी चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी मेंस फुटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया है। टीम चैंपियनशिप में पीयू टीम पहले स्थान पर रही। वहीं, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी दूसरे, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला तीसरे और दिल्ली यूनिवर्सिटी चौथे स्थान पर रही।
बुधवार को खेले गए अंतिम लीग मैच में पीयू ने गोलरहित ड्रॉ खेला। मेजबान पीयू टीम ने पूरी चैंपियनशिप के दौरान एक भी मैच नहीं गंवाया। वीरवार को खेले गए एक अन्य मैच में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को 1-0 से हरा दिया। दोनों के बीच खेले गए मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा लेकिन दूसरे हाफ के 54वें मिनट में मनप्रीत ने गोल करके टीम को जीत दिला दी।