(फोटो: सिंगर शैरी मान और पैर छूता फैन)
मोहाली. गुरुवार को सीबर्ड कॉलेज में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में पंजाबी सिंगर शैरी मान भी पहुंचे थे। यहां एक समय उन्हें बहुत असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब एक फैन उनके पैरों में गिर गया। हालांकि बाद में उन्होंने स्थिति को संभाल लिया। ये फैन सिंगर शैरी मान को देखकर इतना खुशा हुआ कि सीधे पैरों पर ही गिर गया। पंजाबी सिंगर समेत कई लोगों ने जिंदगी बचाने के लिए ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड डोनेट किया। कैंप में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना सहयोग दिया।
शैरी मान ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड डोनेट करने पहुंचे थे। जहां उनके फैन पटियाला के सुखराज ने जब उन्हें देखा तो उनके पैरों में पड़कर प्रणाम किया और उनका स्वागत किया। एक पल तो शैरी को भी समझ नहीं आया, लेकिन बाद उन्होंने सुखराज को उठाकर गला से लगा लिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फैन की पैर छूते हुए फोटो...