पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Raghu Khanna Cashurdrive First Company In India For On Vehicle Ad

व्हाट एन आईडिया रघु जी, कार चलाने पर दे रहे हैं पैसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( कैश योर ड्राइव के फाउंडर रघु खन्ना )
चंडीगढ़। 15 सितंबर को भारत में इंजिनियर डे मनाया जाने वाला है। इस खास मौके पर हम इंजीनियर्स और उनके द्वारा किए गए कुछ उल्लेखनीय कामों को आपके सामने ला रहे हैं। इस कड़ी में हम आज आपको भारत में सबसे पहले गाड़ियों पर प्रचार शुरू करने वाले रघु खन्ना के बारे में बताने जा रहे हैं। रघु आईआईटी गुवहाटी से इंजीनियर हैं। चंडीगढ़ स्थित रघु की कंपनी कैश योर ड्राइव गाड़ियों पर प्रचार करने में माहिर है। इनके बिजनेस आईडिया के बदौलत अब कार मालिक भी बतौर एक्स्ट्रा इनकम अच्छी खासी रकम कमा सकते हैं। हो सकता है आपकी किसी यात्रा के दौरान किसी कार, ऑटो, ट्रक या फिर विमान में किए गए प्रचार के पीछे रघु खन्ना की कंपनी का हाथ हों। प्रचार के नए नए तरीके खोज रहे रघु खन्ना अपनी प्रचार यात्रा पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
बचपन में आइसक्रीम खाने के लिए बेचे थे मिट्टी के लैम्प्स
बचपन से ही रघु खन्ना समस्या का हल निकालने में माहिर हैं। बात चाहे पैसे कमाने की हो या फिर आईआईटी में पढाई के दौरान प्रोजेक्ट में विदेश जाने की। रघु हर समस्या का तोड़ किसी न किसी तरह निकाल ही लेते थे।बचपन में आइसक्रीम खाने और गेंद खरीदने के लिए रघु ने मिटटी के लैम्प्स भी बेचे थे। डेढ़ रूपए के इन लैम्प्स के लिए रघु बाकायदा हाथ से लिखा बिल भी देते थे। जिसमें रघु के हस्ताक्षर होते थे।
ट्रक के पीछे लिखे स्लोगन से मिला बिजनेस आईडिया
कॉलेज से घर जाने के दौरान रघु को एक ट्रक के पीछे एक स्लोगन दिखा। यहीं पर रघु ने खुद से सवाल किया। आखिर कंपनियां ट्रक और कार में प्रचार क्यों नहीं करती है ? बस इसी सवाल ने रघु को भारत में सबसे पहले गाड़ी में प्रचार करने का बिजनेस आईडिया दिया।

कैसे काम करती है ये कंपनी

कैश योर ड्राइव’ कंपनियों से प्रचार का अनुबंध करती है। गाड़ी के प्रकार और समय के आधार पर विज्ञापन देने वाली कंपनियों से पैसे चार्ज किए जाते हैं। इस पैसों में से कुछ रकम उन कार मालिकों को दिया जाता है। जिनके गाड़ियों पर प्रचार किया जाता है। विनाइल शीट की मदद से गाड़ियों पर कंपनी का एड चिपकाया जाता है। जिसे आसानी से एक निश्चित समय बाद निकाल लिया जाता है। कार से शुरू हुआ रघु का ‘कैश योर ड्राइव’ का ये सिलसिला ऑटो, ट्रक, बस, वैन से लेकर अब विमानों तक पहुंच गया है।
बड़ी कंपनियां हैं रघु की क्लाइंट
रघु के ग्राहकों में हर तरह की कंपनी शामिल है। टेलीकॉम, ट्रेवल, कंस्ट्रक्शन, ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टर के दिग्गजों जैसे रिलायंस, वोडाफ़ोन, लेवाइस, मेक माई ट्रिप, जेपी सीमेंट, एयरसेल, सुकेम, टीवीटीएस, डाबर जैसी कंपनियों के साथ ही विभिन्न सरकारी विभाग भी रघु के ग्राहक सूची में शामिल हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए कैश योर ड्राइव द्वारा गाड़ियों में की गई प्रचार की कुछ तस्वीरें...