पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राहुल जी प्रदेश में आम दलित ही नहीं, दलित नेताओं का भी हो रहा है शोषण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़।अंबाला से सांसद एवं शहरी आवास एवं गरीबी उन्मूलन एवं पर्यटन मंत्री कुमारी सैलजा हरियाणा में दलित विधायकों की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं। उनका कहना है कि राज्य में आम लोगों का ही नहीं दलित विधायकों का भी शोषण हो रहा है।

उन्होंने अपना यह दर्द बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने रखा। राहुल यहां पदाधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे थे। सैलजा ने पबनावा कांड समेत दलित उत्पीडऩ के कई मामलों का हवाला देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि दलित विधायक यदि कुछ बोलते हैं तो प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना उन्हें नोटिस थमा देते हैं। हालंाकि, मुलाना ने मंत्री के इन आरोपों को गलत बताया है।

पार्टी विरोधी नेताओं को करेंगे बाहर: राहुल
सैलजा और हुड्डा को सियासी विरोधी माना जाता है। लेकिन, जब राहुल गांधी का आना हुआ तो दोनों उनके स्वागत के लिए एक साथ पहुंचे। हालांकि, यह साथ ज्यादा देर तक कायम नहीं रहा। बैठक के दौरान सैलजा ने प्रदेश के पार्टी नेताओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'पार्टी के ही कुछ नेताओं ने लोकसभा चुनाव में मुझे हराने की पूरी कोशिश की।'

मुझे अपमानित किया
सैलजा ने कहा, 'मेरे साथ एक अफसर ने दुव्र्यवहार किया, लेकिन उसे बदला नहीं गया। ऐसा मुझे अपमानित करने के लिए किया जा रहा है। इससे साफ है कि प्रदेश में हमें कितनी तवज्जो दी जा रही है।'
मन मिले न मिले, स्वागत के लिए साथ आए