पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़/पंचकूला । कांग्रेस में जो नेता पार्टी के खिलाफ काम करेगा, उसे 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला जाएगा और वापस पार्टी में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही नकारा और अपने क्षेत्र में काम न करने वाले और जनता के बीच न रहने वाले विधायकों की टिकटें काटी जाएंगी।
साधारण खाना खाया... जो खाना वर्करों और नेताओं के लिए बनाया गया था, राहुल ने भी उसे ही खाया। पहले कहा जा रहा था कि राहुल इटालियन खाना खाएंगे, लेकिन उन्होंने साधारण खाना खाया। इसमें दाल, मिक्स वेज, पनीर, चावल, चपाती खाई, वहीं मीठे में उन्होंने खीर और जलेबी को लिया।
बुधवार को पंचकूला में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेसी पदाधिकारियों की बैठक में यह बात कही। बैठक शुरू हुई तो विधायकों ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की बधाई दी। राहुल ने तुरंत कहा, कर्नाटक का फार्मूला हरियाणा में भी लागू होगा। वहां टिकट वर्कर से पूछकर दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी, उसे टिकट नहीं दिया गया। चाहे वह कितना भी बड़ा नेता क्यों न था? परिणाम आपके सामने है। राहुल ने कहा कि जनता अब उस नेता को पसंद करती है जो उनके बीच में रहता है। जनता से दूर रहने वाले नेताओं को मतदाता ठुकरा देते हैं।
टिकटों की घोषणा जल्द
राहुल ने कहा कि कर्नाटक में पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा चुनाव से बहुत पहले ही कर दी थी। इससे उम्मीदवारों को काम करने का पूरा मौका मिला। हरियाणा में भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इसी रणनीति पर काम किया जाएगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि वे हरियाणा में पूरी नजर रखेंगे। कौन क्या कर रहा है? इसकी समय-समय पर रिपोर्ट ली जाएगी। कार्यकर्ताओं से भी पूछा जाएगा कि काम हो रहा है या नहीं।
साथ-साथ रहे मुख्यमंत्री
राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से उनका काफिला पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सुबह 11.24 बजे पहुंचा। सफेद इनोवा कार में सवार राहुल गांधी आगे की सीट पर बैठे हुए थे। मुख्यमंत्री हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना राहुल गांधी के पिछली सीट पर उसी कार में थे। केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा भी राहुल के काफिले के साथ थीं।
नाराजगी जताई
अपने स्वागत में लंबे-चौड़े तामझाम पर राहुल ने नाराजगी जताई। कहा, इस सब की जरूरत नहीं है। यह भी कहा कि नेता भी हूटर कम बजाएं। नेताओं का ध्यान सिर्फ जतना के कामों की तरफ होना चाहिए।
सुझाव भी दिया
राहुल बोले, नेता फाइव स्टार कल्चर छोड़ें। दिखावे की राजनीति बंद करें। जनता के साथ सीधे जुड़ाव हो। जनता का विश्वास जितना होगा। कार्यकर्ताओं की अनदेखी होना गलत है, उनकी तो बात पहले सुनी जानी चाहिए।
इन्हें जरूरी बताया
राहुल ने कहा कि विधायक कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। पंचायती राज संस्थाओं की मजबूती पर भी जोर दिया जाए। संगठन तथा सरकार की मजबूती के लिए जुट जाएं। जनता की समस्याएं पहले निपटाएं।
राहुल जब सुबह ऑडीटोरियम में पहुंचे तो सेवा दल के सदस्यों ने उन्हें सलामी दी। राहुल और मुख्यमंत्री हुड््रडा ने भी इसका जवाब दिया और सेवा दल के कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। कार्यकर्ताओं ने गांधी टोपी पहन रखी थी।
परेशान से दिखे मुख्यमंत्री
कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के सामने सरकार की जमकर आलोचना की। जिससे एक बार तो मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा परेशान हो गए। कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा आरोप रहा कि उनकी पूरी तरह से अनदेखी हो रही है। अफसर तक बात सुनना पसंद नहीं कर रहे हैं। हालांकि बाद में राहुल गांधी ने कहा कि सरकार सही तरीके से काम कर रही है।
संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
बैठक में राहुल गांधी ने सभी वर्कर्स को मिलकर काम करने, संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। राहुल गांधी के समक्ष अफसरशाही द्वारा वर्कर्स की सुनवाई न होने का मुद्दा भी उठा। इस पर राहुल ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वर्कर्स की सुनवाई होगी। राहुल गांधी ने बैठक में कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा कि संगठन को मजबूत कैसे बनाया जा सकता है। ब्लॉक प्रधानों व जिला प्रधानों ने कहा कि उन्हें ज्यादा अधिकार प्राप्त नहीं हैं।
पांच घंटे ली बैठक... 5 घंटे की बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव बीरेंद्र सिंह, अधिकांश सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों, ब्लॉक व जिला प्रधान, सेवादल प्रधान, महिला जिला प्रधान, युवा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
आगे की स्लाइइ में पढ़िए राहुल ने प्रदेश अध्यक्ष को क्या दी नतीहत
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.